फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSMB 29: दुबई से हैदराबाद लौटे महेश बाबू और एसएस राजामौली, 'एसएसएमबी 29' को लेकर कर रहे यह खास तैयारी

Fri, 19 Apr 2024 09:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश बाबू-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक एसएसएमबी 29 है। महेश बाबू और एसएस राजामौली को आज शुक्रवार की सुबह हैदराबाद लौटते देखा गया। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में महेश बाबू और एसएस राजामौली एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि दोनों दुबई से लौट रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल फिल्म एसएसएमबी 29 अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में है। महेश बाबू, एसएस राजामौली और निर्माता केएल नारायण दुबई से लौटने पर आज सुबह राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखे गए। काफी समय हो गया है, जब प्रशंसकों को महेश बाबू और एसएस राजामौली को एक साथ देखने का आनंद मिला है।
Aishwarya-Abhishek Anniversary: हनीमून फ्लाइट में ऐश्वर्या को हुआ था शादी का अहसास, एयर होस्टेस ने कहा था यह
विज्ञापन

3 of 5
एसएस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश को काले और सफेद जैकेट और नीचे ग्रे टी-शर्ट पहने देखा गया। इसे उन्होंने जींस के साथ जोड़ा था। उन्होंने टोपी, धूप का चश्मा पहन रखा था और कंधे पर बैग ले जाते हुए नजर आए। दूसरी ओर राजामौली नीली जैकेट के साथ भूरे रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए। दोनों ने पैपराजी से दूरी बनाए रखी।
Arshad Warsi: 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में सर्किट से पहले यह था अरशद वारसी के किरदार का नाम, सुनकर आ जाएगी हंसी

4 of 5
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी हालिया झलक से प्रशंसकों को विश्वास हो गया है कि महेश बाबू और एसएस राजामौली फिल्म के बारे में एक नई घोषणा करने पर काम कर सकते हैं। दोनों ने फिल्म की कहानी के बारे में चुप्पी साध रखी है। उन्होंने अभी तक शीर्षक का भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, हाल ही में एक साक्षात्कार में एसएस राजामौली ने फिल्म के बारे में बात की थी और बताया था कि उनकी कहानी तैयार है और हीरो भी तैयार है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है। कास्टिंग पूरी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर काम हो जाएगा। इस पर तेजी से काम जारी है।
Box Office Report: दर्शकों को लुभाने में कामयाब 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
'एसएसएमबी 29' के जरिए महेश बाबू और एसएस राजामौली पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को एक जंगल एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर होगी। इसके अलावा यह भी कहा जा है कि फिल्म में पौराणिक कथाओं और भारतीय महाकाव्यों की झलक होगी, जो राजामौली का ट्रेडमार्क है। वहीं कहानी के बारे में बात करें तो खबर है कि फिल्म की पटकथा और महेश बाबू का किरदार रामायण के भगवान हनुमान से प्रेरित है। फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में खुलासा किया था कि निर्माता अफ्रीका में एक एक्शन-एडवेंचर सेट के लिए हॉलीवुड अभिनेताओं को शामिल करेंगे।
SRK-Sunil Narine: फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें