फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahadev Betting App Case: महादेव एप मामले में पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचे साहिल खान, दर्ज होंगे बयान

Sat, 13 Apr 2024 03:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महादेव बेटिंग एप मामले में आरोपी अभिनेता और फिटनेस एक्सपर्ट साहिल खान आज मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए हैं। अभिनेता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
साहिल खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव बेटिंग एप मामले में अभिनेता साहिल खान आज शनिवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए हैं। इस मामले में आज साहिल के बयान दर्ज किए जाएंगे। कई सितारों के साथ एक्टर साहिल का नाम भी इस मामले में सामने आया। आज उनके बयान दर्ज होंगे। साहिल मामले की जांच में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

BMCM Worldwide BO: बॉक्स ऑफिस पर बड़े मियां छोटे मियां की तूफानी पारी, दो दिनों में कमा डाले इतने करोड़ रुपये

एक शख्स को किया गया गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा, 'महादेव बेटिंग एप मामले में आज पुलिस साहिल खान के बयान दर्ज करेगी। इस मामले में माटुंगा पुलिस में मामला दर्ज किया गया और बाद में जांच के लिए मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया और जांच जारी है। इस केस में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है'।
विज्ञापन


बीते वर्ष हुआ एसआईटी का गठन
महादेव बेटिंग एप मामले में दिसंबर 2023 में, मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने साहिल और तीन अन्य को समन जारी किया। उन्हें दिसंबर में एसआईटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, वह पुलिस की पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

Akshay Kumar: बड़े मियां छोटे मियां से पहले अक्षय की इन मल्टीस्टारर फिल्मों ने बजाया था डंका, क्या आपने देखा?

फिटनेस एक्सपर्ट हैं साहिल
एफआईआर के अनुसार, इस मामले में करीब 15,000 करोड़ रुपये का स्कैम है। पिछले साल, मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्पल को स्थानीय अधिकारियों ने दुबई में हिरासत में लिया था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर दुबई पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। साहिल के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। अभिनेता होने के साथ-साथ वह एक फिटनेस एक्सपर्ट भी हैं।
Roberto Cavalli: डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली का 83 साल की उम्र में निधन, ये अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं उनकी ड्रेस
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें