फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kusha Kapila : जोरावर से तलाक को लेकर बोलीं कुशा कपिला, उनसे ज्यादा मां को झेलनी पड़ी चुनौतियां

Wed, 07 Aug 2024 02:02 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुशा कपिला एक जानी-मानी कॉमेडियन, अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेलिब्रेटी हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। बीते कुछ महीनों में उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
कुशा कपिला एक जानी-मानी कॉमेडियन, अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेलिब्रेटी हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। बीते कुछ महीनों में उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। इन दिनों वह अपनी अगली वेब सीरीज लाइफ हिल गई को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। इस बीच उन्होंने जोरावर सिंह अहलूवालिया से अपने तालाक को लेकर भी बात की है। 
विज्ञापन

2 of 5
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ महीनों कुशा, एक रोस्ट शो में उनके ऊपर किए गए जोक्स की वजह से भी वह काफी चर्चे में रहीं। हाल में ही फीवर एफएम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंंने तलाक के बाद अपने अनुभवों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं के प्रति कितना कठोर हो सकता है, ये उन्हें तलाक के बाद पता लगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी मां को उनसे भी ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने आप को किसी की राय से काफी दूर कर लिया था, लेकिन उनकी मां को रिश्तेदारों और समाज से बात करनी पड़ती थी। उन्हें लोगों की राय का सामना करना पड़ता था। कुशा ने कहा कि यह दुनिया की सच्चाई है, जितनी भी प्रगति हो जाए या होने की हम उम्मीद कर लें, कुछ चीजें लगभग वैसे ही रह जाती हैं। 
Game Changer Update: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, प्रशंसक हुए उत्साहित

4 of 5
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा इंटरनेट सेलिब्रेटी होने को लेकर भी उन्होंने बात की। उन्होंने कहा,”यदि आपने अपनी दुनिया और जीवन को बहुत से लोगों के लिए खोल दिया है, तो आप नहीं सोच सकते की अगले पल आपके साथ क्या होने वाला है।” इसके अलावा उन्होंने कहा,”आपको लेकर तरह-तरह की धारणाएं बनाई जाएंगी। लोग आपकी तरफ से स्पष्टीकरण भी देंगे, फिर आपको लगेगा कि अब मैं किस बात की सफाई दूं।” बता दें कि पिछले साल अभिनेत्री ने शादी के छह साल बाद तलाक ले लिया था। 
Chandu Champion: आईएफएफएम 2024 में 'चंदू चैंपियन' का जश्न मनाएंगे कार्तिक आर्यन, कबीर खान भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान भी अभिनेत्री ने बताया था कि वह दिन का एक निश्चित समय रोने और इन सब चीजों की वजह से बुरा महसूस करने के लिए निकालती हैं। उन्होंने कहा था कि वह इन सब बातों के लिए आधा घंटा खुद को देती हैं और फिर जीवन में आगे बढ़ जाती है, क्योंकि आगे अभी उनके लिए करने को बहुत कुछ है। 
Vikrant Massey: 'शादी से पहले मां ने दी थी लिव इन में रहने की सलाह', विक्रांत मैसी का खुलासा, बोले- यह काम आया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें