सुरों की कोकिला लता मंगेशकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान सदियों तक याद किया जाएगा। लता मंगेशकर ने अपने करियर में एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे दोहरा पाना शायद किसी भी गायक-गायिका के लिए बहुत मुश्किल हो। लता मंगेशकर ने अपने करियर में 36 भाषाओं में 50 हजार से अधिक गानों को अपनी आवाज दी। आज लता मंगेशकर की दूसरी पुण्यतिथि है। आज ही के दिन उन्होंने 92 साल की उम्र में आंखिरी सांस ली थी। चलिए आपको उनकी उपलब्धियों और हिंदी सिनेमा के सफर के बारे में बताते हैं।