फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madgaon Express: अपनी पहली निर्देशित फिल्म में कैमियो करेंगे कुणाल खेमू! 'मडगांव एक्सप्रेस' पर आया बड़ा अपडेट

Tue, 12 Mar 2024 05:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुणाल खेमू, मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : instagram
अभिनेता कुणाल खेमू अब अपनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। 'मडगांव एक्सप्रेस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर के बाद हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'ब्रिंग इट ऑन' और दूसरा गाना 'रातों के नजारे' जारी हुआ। वहीं अब फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता कुणाल खेमू इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसमें अभिनय भी करेंगे। दरअसल, फिल्म में वे कैमियो रोल निभाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल खेमू इस फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुणाल खेमू का 'मडगांव एक्सप्रेस' में कैमियो हो सकता है। अभिनेता की कॉमिक टाइमिंग अद्भुत है और कॉमेडी हमेशा से उनकी शैली रही है। वह निश्चित रूप से कैमियो के साथ फिल्म में एक दिलचस्प स्वाद जोड़ देंगे। उन्होंने 2016 में स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया था और स्क्रिप्ट को ध्यान में रखते हुए इसमें उनका एक कैमियो भी हो सकता है।
Akshay Kumar: कॉमेडी से लोगों को हंसाने को तैयार अक्षय कुमार, इस मशहूर निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर
विज्ञापन

3 of 5
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
'मडगांव एक्सप्रेस' बचपन के तीन दोस्तों की यात्रा की कहानी है, जो गोवा की यात्रा पर निकलते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी पूरी तरह से पटरी से उतर जाती है। मडगांव एक्सप्रेस में ये कलाकार यानी प्रतीक गांधी 'पिंकू', अविनाश तिवारी 'आयुष' और दिव्येंदु 'डोडो' का किरदार निभाएंगे। यह तीनों बचपन के दोस्त हैं और गोवा जाने का सपना देखते हैं, लेकिन वह पूरा नहीं हो पाता। आखिरकार एक दिन तीनों गोवा की यात्रा के लिए निकल पड़ते हैं और जिंदगी के मजे लेते हुए एक ड्रग्स स्कैंडल में फंस जाते हैं। वहां से उनकी जिंदगी अलग मोड़ ले लेती है और वे इससे निकलने की बजाये इसमें फंसते चले जाते हैं।
Kriti Kharbanda: हमेशा से लव मैरिज करना चाहती थीं कृति खरबंदा! बोलीं- मैं प्यार और साथ में विश्वास रखती हूं

4 of 5
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : instagram
हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें तीन दोस्तों की मजेदार कहानी दिखाई गई थी। वे बचपन के सपने के साथ गोवा घूमने की योजना बनाते हैं और चले भी जाते हैं, लेकिन हंसते-हंसते उनकी जिंदगी ऐसे मोड़ पर आ जाती है कि वे अब गोवा से निकलना चाहते हैं, लेकिन निकल नहीं पाते। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कुणाल खेमू ने कहा था कि फिल्म की लोग चाहे तारीफ करें या यह फ्लॉप हो जाए, इसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी ही होगी।
JNU: 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का पहला पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी रवि किशन और उर्वशी रौतेला की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित मडगांव एक्सप्रेस का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है। दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी के अलावा कलाकारों में नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम भी शामिल हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 22 मार्च, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Krystyna Pyszkova: प्रियंका चोपड़ा से प्रभावित हैं क्रिस्टीना, बोलीं- वे मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें