आदित्य रॉय कपूर के बाद अब अनन्या पांडे का नाम एक नए शख्स से जुड़ रहा है, जिसका नाम वॉकर ब्लैंको हैं। वॉकर को अनन्या पांडे का कथित तौर पर बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी नजर आए थे, जिसके बाद से दोनों के प्रेम प्रसंग की अफवाहों में तेजी आ गई। अनन्या के प्रशंसकों समेत कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर वॉकर ब्लैंको हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो नीचे लिखी कुछ दिलचस्प जानकारियां आपका ही इंतजार कर रही हैं।