फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK8: मां श्रीदेवी की मौत के बाद आज तक नहीं रोईं खुशी, परिवार को ऐसे संभाला, करण के शो में जान्हवी का खुलासा

Thu, 04 Jan 2024 09:21 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और श्री देवी - फोटो : अमर उजाला
कॉफी विद करण सीजन 8 में इस हफ्ते अभिनेत्री जान्हवी कपूर और खुशी कपूर नजर आईं। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने उनसे उनकी मां श्री देवी के निधन से जुड़े कुछ सवाल किए, जिसके जवाब में जान्हवी कपूर ने कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी मां के निधन से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा था। इस दौरान जान्हवी ने यह भी बताया कि कैसे उस मुश्किल घड़ी में उनकी बहन खुशी ने पूरे परिवार को संभाला। उन्होंने कहा, निश्चित ही यह हमारे लिए बहुत मुश्किल दौर था। 
विज्ञापन

2 of 5
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और श्री देवी - फोटो : अमर उजाला
जान्हवी ने करण जौहर के इस चैट शो में आगे बताया कि वह खुशी से बड़ी हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें यह खबर मिली। खुशी ने ही उन्हें सांत्वना दी। खुशी पूरे परिवार को मजबूत रखने के लिए सख्त बनी रही। जान्हवी ने आगे कहा, 'मुझे याद है जब फोन आया था तब मैं अपने कमरे में थी। मुझे खुशी के कमरे से रोने की आवाज आ रही थी। मैं रोते और चिल्लाते हुए उसके कमरे में घुस गई, लेकिन करण मैं जो चीज आज तक नहीं भूली वो ये कि जैसे ही उसने मेरी तरफ देखा, उसने रोना बंद कर दिया। वह बस मेरे पास बैठ गई और मुझे संभालने लगी। उसके बाद मैंने उसे कभी भी इस बारे में सोचकर रोते हुए नहीं देखा'।
विज्ञापन

3 of 5
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में जब शो के होस्ट करण ने खुशी से सवाल किए तो खुशी ने कहा कि उन्हें परिवार के लिए ऐसा करना पड़ा। खुशी ने आगे कहा, 'वह इस घटना से उलझन में थी, लेकिन जान्हवी और अपने पिता (बोनी कपूर) की मौजूदगी ने इससे उबरने में मदद की'। 

4 of 5
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और श्री देवी - फोटो : अमर उजाला
शो में बातचीत के दौरान दोनों बहनों ने कहा कि उनकी मां के निधन के बाद से उनके जीवन में बहुत कुछ बदल गया। जरूरत पड़ने पर वे एक-दूसरे के लिए बच्चे भी बन जाते हैं और एक-दूसरे की मां भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशी कपूर और जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
श्री देवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। उनका निधन जान्हवी की पहली फिल्म 'धड़क' की रिलीज से पहले फरवरी 2018 में हुआ था। वहीं, अब उनकी दोनों बेटियां आज इंडस्ट्री में सक्रिय हो चुकी हैं। खुशी कपूर ने भी हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें