फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 15: एक करोड़ के लिए भी तरस रही 'खेल खेल में', जानें 15वें दिन की कमाई

Thu, 29 Aug 2024 08:07 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारा गया था। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म से फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इसका टिकट खिड़की पर संघर्ष खत्म ही नहीं हो रहा है। इसी बीच, 'खेल खेल में' की 15वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए है। आइए जानते हैं कि आज इसने कितने का कलेक्शन किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारा गया था। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म से फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इसका टिकट खिड़की पर संघर्ष खत्म ही नहीं हो रहा है। इसी बीच, 'खेल खेल में' की 15वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए है। आइए जानते हैं कि आज इसने कितने का कलेक्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 अगस्त से बॉक्स ऑफिस की रेस में कूदी 'खेल खेल में' ने पहले दिन 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन केवल 2.05 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी। इसने तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपये और चौथे दिन 3.85 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांचवे दिन खेल खेल में मंडे टेस्ट से गुजरी और फेल साबित हुई। फिल्म ने उस दिन केवल दो करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद छठे दिन 1.2 करोड़, सातवें दिन 1.1 करोड़ और आठवें दिन एक करोड़, नौवें दिन की कमाई 0.7 करोड, दसवें दिन की 1.35 करोड़, ग्यारहवें दिन की कमाई 1.75, बारहवें दिन 0.85 करोड़, तेरहवें दिन 0.8 करोड़ और चौदहवें दिन केवल 0.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

4 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने 15वें दिन अभी तक 0.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिलहाल पूरे आंकड़ों का आना बाकी है। अभी तक की कमाई के आधार पर बात करें तो फिल्म ने कुल 25.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। गौर करने लायक बात है कि फिल्म ने अभी तक एक भी दिन दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ है।

Thalapathy Vijay: 'लियो' से लेकर 'सरकार' तक, विजय की इन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, अक्षय कुमार, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल ने अभिनय किया है। इस कॉमेडी फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, केकेएम फिल्म और वकाउ फिल्म्स ने मिलकर किया है। 

Mirzapur Season 3 Bonus Episode: कुछ ही घंटे में मचेगा 'मिर्जापुर' में भौकाल, लौट रहे हैं मुन्ना भैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें