फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karisma Kapoor: करिश्मा को पसंद आई करीना की 'क्रू', बेबो के नखरे और अदाकारी पर अभिनेत्री ने बरसाया प्यार

Tue, 02 Apr 2024 12:23 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दर्शकों ने उनकी कमबैक फिल्म 'मर्डर मुबारक' को काफी सराहा है। इस फिल्म में वे सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। वहीं, करिश्मा कल अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी बहन करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' पर प्यार लुटाती दिखीं। आइए आपको बताते हैं 'मर्डर मुबारक' स्टार ने क्या लिखा है-- 

अजय देवगन के जन्मदिन पर पति पर प्यार लुटाती दिखीं काजोल
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'क्रू' ने केवल तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब करिश्मा कपूर ने अपनी बहन की फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है, 'इस 'क्रू' ने धमाल मचा दिया है।'
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बड़े पर्दे की एक तस्वीर को साझा किया है। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म के कलाकारों को भी टैग किया है। इस फिल्म में जिनमें करीना, तब्बू और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ शामिल और कपिल शर्मा भी शामिल हैं। 

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी मूवी-नाईट की कुछ झलकियों को भी अपने फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीरों में करीना कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। करिश्मा ने फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'द ओरिजनल ओजी क्रू'। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में करिश्मा कपूर से लेकर करीना और मलाइका अरोड़ा तक पजामा-पार्टी करती नजर आ रही हैं। कैजुअल लुक में करिश्मा कपूर की सादगी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा है, 'करिश्मा कपूर के आगे सभी फीके नजर आ रहे हैं।'

मोनालिसा ने साझा कीं हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें