वरुण धवन- जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग को लेकर शशांक बताते है, "हमने फिल्म की रिलीज को लेकर कई योजनाएं बनाई हैं। हमारी उम्मीदों के हिसाब से इसे 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हो जाना चाहिए। हालांकि, हम मई से इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। हमारी फिल्म की कहानी भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। शूटिंग को भी हम भारत के अलग-अलग हिस्सों में शूट करेंगे। फिल्म वरुण और जान्हवी को ध्यान में रखकर लिखी गई है। यही नहीं, वरुण-जान्हवी ने फिल्म की स्क्रिप्ट बिना पढ़े ही साइन कर दिया था।"