फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karisma Kapoor: 50वें जन्मदिन से पहले लोलो ने करवाया बोल्ड फोटो शूट, फैंस ने दिया 'टाइम लेस ब्यूटी' का टैग

Tue, 11 Jun 2024 09:05 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर कुछ ही दिनों में 50 साल की हो जाएंगी, लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नजर नहीं आ रही है। हर गुजरते दिन के साथ उनकी खूबसूरती और निखरती जा रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक फोटो शूट करवाया है और उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चलिए देखते हैं करिश्मा को उनके नए अंदाज में --
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
 करिश्मा कपूर बॉलीवुड में अपने अभिनय के अलावा अपने स्टाइलिश अंदाज और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी' से लेकर 'हीरो नंबर वन' और 'बीवी नंबर वन' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं इन दिनों अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में करिश्मा कपूर ने एक मैगजीन के लिए कवर फोटो शूट करवाया है। फोटो में अभिनेत्री पेस्टल ब्लू टॉप के साथ बेज ट्रेंच कोट और मैचिंग प्लीटेड पैंट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्का सा मेकअप किया है। उनके बाल खुले हुए हैं। 

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर के इस खूबसूरत अंदाज पर उनके फैंस प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ये बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी हैं। इनके टक्कर में आज भी कोई नहीं है'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'ये पिछले 25 वर्षों से बिल्कुल ऐसी ही नजर आ रही हैं। आखिर इनकी खूबसूरती का राज क्या है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर पिछले दिनों फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। दर्शकों ने इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया था। वहीं करिश्मा इन दिनों अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। फैशन डिजाइनर मसाबा ने भी करिश्मा के लिए लिखा है, 'ये बॉलीवुड की फैशननिस्ता हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें