सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' दर्शकों को काफी भाता रहा है। अभी इस डांस रियलिटी शो का चौथा सीजन प्रसारित किया जा रहा है। 'इंडियाज बेस्ट डांसर-सीजन 4' में कई बेहतरीन डांसर्स अपने शानदार डांस से दर्शकों और शो के जजों का दिल जीत रहे हैं। शो में प्रतिभागियों का ना सिर्फ डांस, बल्कि मनोरंजन, नवीनता और तकनीक के आधार पर भी मूल्यांकन किया जा रहा है। डांसर्स शो के तीनों जजों का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिनमें करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस शामिल हैं। इस सप्ताह के अंत में प्रसारित होने वाले शो में प्रतिभागी सर्वश्रेष्ठ 12 में अपनी जगह पुख्ता करने के लिए मुकाबला करेंगे।