फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: बेटों को बराबरी का पाठ पढ़ा रहीं करीना, बोलीं- 'मैं और सैफ बातचीत करते वक्त सावधानी बरतते हैं'

Sun, 05 May 2024 09:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर-सैफ अली खान, तैमूर, जेह - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में कई उदाहरण सेट किए हैं। एक तरफ अभिनेत्रियां शादी और मां बनने के बाद करियर से किनारा कर लेती हैं, वहीं बेबो ने इस मामले में करियर से समझौता नहीं किया। तैमूर और जेह के जन्म के बाद भी वे अब तक अपने काम पर डटी हुई हैं। इसके साथ-साथ वह मां होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर-सैफ अली खान, तैमूर, जेह - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
करीना कपूर जब काम के सिलसिले में यात्राओं पर जाती हैं तो अक्सर बड़ा बेटा तैमूर भी उनके साथ जाना चाहता है। बेबो ने हाल ही में इस बारे में बात करते हुए तैमूर की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। हाल ही में करीना कपूर दिल्ली आईं, जहां उन्हें यूनीसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर नियुक्त किया गया। इवेंट में उन्होंने घर पर समानता के कॉन्सेप्ट पर जोर दिया और कहा, 'मुझे लगता है कि जो लड़के न केवल अपने पिता, बल्कि अपनी मां को भी काम करते देखते हैं, उनके मन में इस बात के लिए कुछ सम्मान होता है। उन्हें लग सकता है कि मां भी व्यस्त रह सकती हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
करीना कपूर जिस दिन दिल्ली आईं, तब तैमूर की छुट्टी थी ऐसे में उसने मां से घर पर ही रहने की जिद की। करीना ने कहा, 'मैंने उसे समझाया कि मुझे काम पर जाना है। इस पर तैमूर ने कहा, 'आप हमेशा काम के लिए दिल्ली और दुबई जाती हो, मैं आपके साथ रहना चाहता हूं'। मैंने उससे कहा कि काम भी जरूरी है और मैं वापस आकर आपको और ज्यादा वक्त दूंगी। मैंने तैमूर से ये वादा किया, जिससे कि वह ऐसा महसूस न करे कि उसे नजरअंदाज किया गया है'।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में रुसलान, BMCM-मैदान का भी हाल बेहाल

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने आगे कहा, 'इस तरह वह इस बात का सम्मान करेगा कि अब्बा काम पर जाते हैं और घर आते हैं और यही बात मां के लिए भी लागू होती है। बच्चे इस समानता को समझते हैं कि मेरे माता-पिता दोनों काम कर रहे हैं। मैं चाहती हूं कि वह यह समझते हुए बड़ा हो कि इस घर में हम बराबर हैं'।
TV Actress: दमदार अभिनय का लोहा मनवाने के बाद राजनीति में उतरीं ये टीवी अभिनेत्रियां, करियर को दिया नया मुकाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने यह भी कहा कि सैफ और वह घर पर बच्चों के सामने बातचीत के दौरान काफी सावधानी बरतते हैं। करीना के मुताबिक, 'बच्चे इस बात से सीखते हैं कि माता-पिता एक-दूसरे से कैसे बात करते हैं। सैफ हमेशा मुझसे कहते हैं कि हम एक-दूसरे से प्यार से बात करते हैं और इसलिए हमारे बच्चे एक-दूसरे से और दूसरों से प्यार से बात करेंगे। इसी तरह मैं अपने दोनों बेटों में सम्मान की भावना विकसित करने की कोशिश करती हूं'।
Kareena Kapoor: 'सिंघम अगेन' में दिखेगा दीपिका और करीना का जलवा, 'क्रू' अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें