रुपाली गांगुली
- फोटो : एएनआई
रुपाली गांगुली
टीवी शो 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने राजनीतिक पारी शुरू की। वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो हुईं। अभिनेत्री बीते बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी में शामिल हुईं। रुपाली दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंची थीं, जहां उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। उनकी पार्टी में शामिल होने वाली तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।