फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Newz: करण जौहर ने सनी देओल को लेकर साझा किया मजेदार पोस्ट, 'तौबा-तौबा' गाने से जुड़ा है वाकया

Wed, 10 Jul 2024 10:15 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब इस गाने को लेकर मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मशहूर अभिनेता सनी देओल से विक्की कौशल के डांस मूव्स की तुलना करते हुए मजेदार प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
1 of 4
सनी देओल-विक्की कौशल-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के बहुमुखी अभिनेता हैं। उन्होंने कई बार अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता साबित की है। इस वक्त वह अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले वह 'सैम बहादुर' और 'उरी' जैसी गंभीर फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का एक गाना 'तौबा-तौबा' फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब इस गाने को लेकर मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मशहूर अभिनेता सनी देओल से विक्की कौशल के डांस मूव्स की तुलना करते हुए मजेदार प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ दिनों पहले 'बैड न्यूज' का गाना तौबा-तौबा रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार धूम मचा रहा है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके अलावा इस गाने को लेकर कई मीम्स भी साझा किए जा रहे हैं। करण ने भी इस गाने से जुड़ा एक मीम वीडियो साझा किया है, जिसमें विक्की कौशल के डांस मूव्स की तुलना सनी देओल के एक पुराने गाने से की गई है। करण ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, ओएमजी! उन्होंने इसे पहले किया! सनी सर। इसके साथ ही उन्होंने इसमें लाल दिल वाले तीन इमोजी को भी जोड़ते हुए अभिनेता के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। 
Deva Wrap Up Party: शाहिद कपूर-पूजा की 'देवा' की शूटिंग हुई खत्म, रैप-अप पार्टी में काटा केक, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 4
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
करण के इस इंस्टाग्राम स्टोरी के सामने आते ही अभिनेता ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने करण की स्टोरी को दोबारा से साझा करते हुए इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "जब लोग कहते हैं कि आप डांस नहीं कर सकते और फिर जब आप पाते हैं कि आपने इसे किसी और के करने से पहले ही किया हुआ है।" गौरतलब है कि सनी देओल की इंडस्ट्री में बहुत अच्छा डांसर नहीं माना जाता है। सनी देओल की छवि हमेशा से एक एक्शन हीरो की रही है। 
Sahil Khan: अभिनेता साहिल खान को इस वजह से मिली जमानत, गिरफ्तारी से बचने के लिए की थी पांच राज्यों की यात्रा
विज्ञापन

4 of 4
'बैड न्यूज' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि 'बैड न्यूज' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' की सीक्वेल है। इस फिल्म को आनंद तिवारी ने निर्देशित किया है। वहीं , फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शनंस द्वारा किया गया है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का गाना 'तौबा-तौबा' रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में विक्की कौशल के शानदार डांस मूव्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में विक्की के अलावा तृप्ति दिमरी और पंजाबी गायक सह अभिनेता एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की कौशल-एमी विर्क ने की जमकर मस्ती, बोले- यह बहुत अच्छा....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें