कन्नप्पा फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माताओं के जरिए दिए गए संकेत के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि वे आज प्रभास के किरदार का खुलासा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। विष्णु ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टीजर लॉन्च का खुलासा किया। उन्होंने बताया है कि 'कन्नप्पा' का टीजर कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में 20 मई को लॉन्च होगा।