फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Worldwide: क्या वाकई 'कल्कि 2898 एडी' के कारोबार ने बॉक्स ऑफिस पर लगा दी आग? समझें कमाई का गणित

Sat, 06 Jul 2024 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अभिनीत और नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। यह अच्छे खासे बजट में तैयार की गई है। कमाई की बात करें तो फिल्म का प्रदर्शन खराब नहीं है। अभी तक के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह औसत है, लेकिन फिल्म सुपरहिट होने की कगार पर बढ़ रही है। फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। देश के अलावा विदेशों में भी फिल्म पसंद की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को करीब 600 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। दक्षिण भाषी क्षेत्रों में इस पर जमकर प्यार बरस रहा है। हालांकि, हिंदी पट्टी के दर्शकों तक फिल्म की पहुंच कुछ सीमित ही नजर आ रही है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में 'कल्कि 2898 एडी' औसत कमाई कर रही है। लेकिन, वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो फिल्म का अब तक का आंकड़ा संतोषजनक है। आज निर्माताओं ने इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर अपडेट साझा की है, जिसे देखकर कह सकते हैं कि इस तरह भी फिल्म का कारोबार चला तो सुपरहिट की श्रेणी में यह जगह बना लेगी।
Anant-Radhika Wedding: संगीत नाइट पर दूल्हे अनंत के साथ थिरके भाईजान, डांस मूव्स से बटोरीं सुर्खियां
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
वैजयंती मूवीज के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्टर साझा किया गया है। इसमें बड़े रोचक अंदाज से फिल्म की कमाई का आंकड़ा दिखाया गया है। पोस्टर के मुताबिक रिलीज के नौवें दिन तक फिल्म 800 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमा चुकी है। इसके साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, 'बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी'। कमाई के गणित को समझें तो फिल्म अभी औसत की श्रेणी में है। लागत से दोगुनी कमाई करने पर फिल्म हिट की श्रेणी में आएगी। वहीं, लागत से दोगुनी-तीन गुनी कमाई के बाद किसी फिल्म को सुपरहिट और ब्लॉकस्टर कहा जाता है।

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलेक्शन को लेकर यूजर्स खुशी जता रहे हैं। साथ ही इच्छा जता रहे हैं कि वे जल्द ही चाहते हैं कि निर्माता 1000 करोड़ रुपये की कमाई का पोस्टर साझा करें। एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि मंगलवार तक फिल्म 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रभास इकलौते पैन इंडिया स्टार हैं'।
Panchayat 3: असली घटना पर आधारित था 'पंचायत' का क्लाइमेक्स, सचिव जी ने खुलासा कर बताया- कैसे शूट किए गए दृश्य
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स
यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म प्राचीन भारतीय हिंदू पौराणिक कथाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, एसएस राजामौली और दुलकर सलमान का कैमियो भी है। इस फिल्म के सीक्वल का भी एलान हो चुका है। 
Gashmeer Mahajani: बिग बॉस होस्ट करना चाहते हैं इमली फेम गश्मीर महाजनी, बोले- कंटेस्टेंट बनने में मजा नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें