फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'कल्कि 2898 एडी', हिंदी दर्शक इस दिन से यहां उठा सकेंगे लुत्फ

Sat, 17 Aug 2024 09:54 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। सिनेमाघरों में राज करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @ vyjayanthimovies
निर्देशक नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। सिनेमाघरों में राज करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। दर्शक 'कल्कि 2898 एडी' की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए और उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की ओटीटी रिलीज की तारीख की खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
हिंदी भाषा में 'कल्कि 2898 एडी' 22 अगस्त 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। सर्वनाश के बाद की दुनिया जहां एक समय दिव्य नगरी काशी एक बंजर भूमि में तब्दील हो गई है। भैरव के रूप में प्रभास, सुमति के रूप में दीपिका पादुकोण और अमर योद्धा अश्वत्थामा के रूप में अमिताभ बच्चन सहित प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी यह फिल्म विज्ञान और भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vyjayanthimovies
निर्देशक नाग अश्विन ने इसके ओटीटी रिलीज पर बात करते हुए कहा, 'कल्कि 2898 एडी (हिंदी) को नेटफ्लिक्स पर लाने से हमें इस कहानी को वैश्विक दर्शकों के साथ साझा करने की अनुमति मिलती है। यह एक ऐसी फिल्म है जो आशा, नियति और इनके बीच के संघर्ष के विषयों को गहराई से दिखाती है। हम दर्शकों को इस महाकाव्य यात्रा का अनुभव कराने के लिए उत्साहित हैं।' 

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन का अभिवादन न करना विजय राज को पड़ा भारी? 30 मिनट में 'सन ऑफ सरदार 2' से हुए बाहर

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad
वहीं, प्रभास ने इसे लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'कल्कि 2898 एडी एक ऐसी फिल्म है, जो कहानी कहने की सीमाओं को आगे बढ़ाती है। मैं नेटफ्लिक्स पर इसे देखने का अनुभव करने के लिए दुनिया भर के दर्शकों के लिए रोमांचित हूं।' प्रभास को फिल्म में अपने किरदार के लिए दर्शकों की खूब प्रशंसा मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' की कमाई की बात करे तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। वैश्विक स्तर पर प्रभास की फिल्म ने 1041.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 766.8 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं, अकेले हिंदी भाषा में फिल्म ने 293.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।  

Amar Singh Chamkila: मेलबर्न में भी चमका अमर सिंह चमकीला, निर्माता बोले, दर्शकों के प्रेम के एहसानमंद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें