फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Collection: उत्तरी अमेरिका में बवाल काट रही 'कल्कि 2898 एडी', बना डाला यह रिकॉर्ड

Wed, 31 Jul 2024 01:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vyjayanthimovies
मेगा बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को एक महीने से ऊपर हो चला है, लेकिन सिनेमाघरों में यह मजबूती से टिकी है। भारत में तो इसकी छप्परफाड़ कमाई हो ही रही है, विदेशों में भी फिल्म का झंडा बुलंद है। खासकर उत्तरी अमेरिका में इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहां से सामने आए फिल्म की कमाई के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @ vyjayanthimovies
निर्माताओं ने आज बुधवार को उत्तरी अमेरिका में अब तक हुई फिल्म की कमाई के नए आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक फिल्म ने वहां अब तक 18.5 मिलियन डॉलर कमा डाले हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 154 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है। इस इलाके में इतना तगड़ा कारोबार करने वाली यह दूसरी भारतीय फिल्म है। दिलचस्प बात यह है कि पहले नंबर पर भी प्रभास की ही फिल्म है। प्रभास 'बाहुबली 2' अभी भी पहले नंबर पर है। आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने वहां करीब 20.77 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स-@@Kalki2898AD
प्रभास की फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में कारोबार करने के मामले में शाहरुख खान की बीते वर्ष रिलीज हुईं ब्लॉकबस्टर फिल्में- पठान और जवान को भी पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा 'कल्कि 2898 एडी' ने 'आरआरआर', 'एनिमल' को भी काफी पहले ही धूल चटा दी। अब देखना होगा कि क्या प्रभास अपनी ही फिल्म 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ पाएंगे।
Ramayan: 'रामायण' के लिए मुंबई में बन रहे 12 बड़े सेट? पौराणिक दुनिया को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे नितेश

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पहले दिन से ही आक्रामक तरीके से कारोबार कर रही है। हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन करीब 95.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर खाता खोला था। पहले सप्ताह में फिल्म ने  414.85 करोड़ रुपये कमा डाले। दूसरे सप्ताह में 128.5 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह 56.1 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह 24.4 करोड़ की कमाई की। पांचवे सप्ताह में भी फिल्म अच्छा कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक यह फिल्म 634 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
Pushpa 2: फिल्म 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन हुआ लीक! वीडियो देखकर अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हुए उत्साहित
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो दुनियाभर में यह फिल्म अब 1100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इसके सीक्वल का भी एलान हो चुका है। 
Ulajh: 'उलझ' में जान्हवी के साथ नजर आएंगे आदिल, श्रीदेवी के साथ भी कर चुके हैं काम, बताई दोनों में समानता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें