फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल एंड वूल्वरिन का तूफान, जानें बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी का हाल

Wed, 31 Jul 2024 11:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज को पहले वीकेंड के बाद से ही ज्यादा दर्शक नहीं मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...
विज्ञापन
1 of 5
बैड न्यूज, डेडपूल एंड वूल्वरिन, कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन छाई हुई है। इस फिल्म के आगे सभी फिल्मों का हाल बेहाल है। इस फिल्म ने बॉलीवु़ड की सभी फिल्मों की चमक फीकी कर दी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज को पहले वीकेंड के बाद से ही ज्यादा दर्शक नहीं मिल रहे हैं। वहीं, अब वक्त के साथ कल्कि 2898 एडी की रफ्तार भी धीमी हो गई है। इसके अलावा सिनेमाघरों में लगी एक्शन फिल्म किल का भी हाल बेहाल है। चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...
विज्ञापन

2 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन
हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड स्टारर फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हॉलीवुड के सुपरहीरो दर्शकों को लुभाने में सफल रहे हैं। पांचवे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 78.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।  
विज्ञापन

3 of 5
बैड न्यूज पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
बैड न्यूज
अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत कॉमेडी फिल्म बैड न्यूज को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभाने में फेल होती दिख रही है। शुरुआत की तीन दिन अच्छी कमाई के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। 12वें दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही ये फिल्म अब तक 54.60 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर पाई है।

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @vyjayanthimovies
कल्कि 2898 एडी
डेडपूल एंड वूल्वरिन के आने के बाद प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी की कमाई पर भी काफी असर पड़ा है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। अब इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी ने ने 34वें दिन एक करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 634.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'किल' - फोटो : इंस्टाग्राम
किल
निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी अभिने-डांसर राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की एक्शन फिल्म किल जल्द ही सिनेमाघरों से अपना बोरिया बिस्तर समेट सकती है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद भी फिल्म कमाई के मामले में असफल रही है। ताजा आंकडों के मुताबिक, 26वें दिन फिल्म ने 12 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही ये फिल्म अब तक महज 23.04 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर पाई है। 

Kriti Sanon: कृति अपनी बहन के साथ ग्रीस में मना रही हैं छुट्टियां, अभिनेत्री ने इस पल को बताया 'गोल्डन'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें