फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaam Chalu Hai: सामने आया 'काम चालू है' का ट्रेलर, बेटी के लिए इंसाफ मांगते नजर आए राजपाल यादव

Tue, 09 Apr 2024 02:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'काम चालू है' - फोटो : सोशल मीडिया
राजपाल यादव ने हिंदी सिनेमा में बतौर कॉमेडी कलाकार खुद को स्थापित किया है। अब तक फिल्मों में अपनी अलग-अलग भूमिकाओं से वह दर्शकों को हंसाते नजर आए हैं। हालांकि, कई बार राजपाल कह चुके हैं कि उन्हें खुद को कॉमेडी कलाकार कहलवाना पसंद नहीं है। बहुत संभव है कि उनकी आगामी फिल्म 'काम चालू है' देखने के बाद दर्शक उन्हें सिर्फ कॉमेडी अभिनेता कहना बंद कर दें। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, वह आप इस फिल्म का ट्रेलर देखकर समझ सकते हैं, जो आज जारी हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
'काम चालू है' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'काम चालू है' में राजपाल यादव गंभीर भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह एक ऐसे पिता का किरदार अदा कर कर रहे हैं, जो अपनी जान से प्यारी बेटी का शव कंधों पर ढोता है और फिर उसके इंसाफ की लड़ाई लड़ता है। ट्रेलर में वह इस भूमिका के साथ न्याय करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे 19 अप्रैल को जी5 पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

3 of 5
काम चालू है - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में अभिनेत्री जिया मानेक भी नजर आएंगी। पर्दे पर पहली बार राजपाल यादव और जिया मानेक की जोड़ी बन रही है। जिया फिल्म में राजपाल की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।  कुरंगी नागराज भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह राजपाल यादव की बेटी की भूमिका में हैं। 'काम चालू है' का निर्माण बेसलाइन स्टूडियोज और पाल म्यूजिक एंड फिल्म्स ने मिलकर किया है।
Chamkila First Rreview: दिल जीत लेगी दिलजीत की अदाकारी, फैन ने कही ये बड़ी बात, क्यों देखनी चाहिए फिल्म

4 of 5
काम चालू है - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्देशन का जिम्मा पलाश मुच्छल ने संभाला है। राजपाल यादव फिल्म में मनोज पाटिल के रूप में दिखाई देंगे। राजपाल यादव एक ऐसे पिता की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी को बहुत कम्र उम्र में खो देता है। बेटी की जान सड़क के गड्ढों की वजह से जाती है। वह बेटी के न्याय के लिए प्रशासन से लड़ता है और फिर खुद सड़क के गड्ढों को भरने निकल पड़ता है।
Devara: सुर्खियों में आए जूनियर एनटीआर, देवरा को लेकर दिए बयान ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काम चालू है - फोटो : सोशल मीडिया
राजपाल यादव के चेहरे पर एक बेबस पिता के भाव साफ देखे जा सकते हैं। हास्य भूमिकाओं से अचानक गंभीर भूमिका में अभिनेता को देखना दर्शकों के लिए भी एक अलग अनुभव होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले राजपाल यादव को फिल्म 'अपूर्वा' में देखा गया था। इसमें भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।
Kaam Chalu Hai: सामने आया 'काम चालू है' का ट्रेलर, बेटी के लिए इंसाफ मांगते नजर आए राजपाल यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें