आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सिद्दार्था पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जुनैद के अलावा जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे , शरवरी वाघ , जय उपाध्याय , स्नेहा देसाई , विराफ पटेल , धर्मेंद्र गोहिल , संजय गोराडिया और माहेर विज जैसे सितारे नजर आए। हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मिलकर 'महाराज' की सफलता का जश्न मनाया।