फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara Advance Booking: दर्शकों पर चढ़ा 'देवरा' का खुमार, एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहीं फिल्म की टिकटें

Wed, 25 Sep 2024 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए प्रशंसक बेकरार हैं। कोराटाला शिवा की निर्देशित यह फिल्म 27 सितंबर की निर्धारित रिलीज तिथि पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी तेजी से हो रही है और फैंस पहले दिन पहले शो के लिए अपनी टिकट्स भी कंफर्म करवा रहे हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग में ही 'देवरा' का खुमार दर्शकों पर चढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
'देवरा पार्ट वन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, 'देवरा' दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग के लिए तैयार है। मंगलवार तक भारत में फिल्म की प्री-सेल्स 28 करोड़ रुपये को पार कर गई है, जबकि दुनिया भर में एडवांस बुकिंग सेल्स लगभग 50 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अब तक छह हजार शो में 6,50,118 टिकट बेचे हैं। अगले दो दिनों में हिंदी के साथ और भी शो जोड़े जाएंगे, जिसके बाद पूरी बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
 फिल्म का तेलुगु वर्जन 90% से अधिक बिक्री के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। भारत में पहले ही 28 करोड़ रुपये की कमाई के साथ उम्मीद की जा रही है कि 'देवारा' शुक्रवार तक आराम से 100 करोड़ रुपये से अधिक की वैश्विक कमाई दर्ज करने के लिए तैयार है। हालांकि, अगर फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो 'देवरा' की ओपनिंग और भी ज्यादा हो सकती है।

4 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की सफलता के बाद यह जूनियर एनटीआर की नई रिलीज फिल्म होने वाली है। बता दें कि इसके अलावा अभिनेता अगली बार 'वॉर 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
यह फिल्म यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी और आगामी आलिया भट्ट-शार्वरी स्टारर 'अल्फा' शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें