फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Lever: जॉनी ने धर्मेंद्र को बताया जमीन से जुड़ा इंसान, अभिनेता के बारे में साझा किया ये दिलचस्प किस्सा

Fri, 16 Feb 2024 11:06 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉनी लीवर और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में जॉनी लीवर ने अपने अभिनय और किरदार से दर्शकों को खूब गुदगुदाया है। जॉनी लीवर की पहचान इंडस्ट्री में एक दिग्गज अभिनेता के साथ-साथ एक कॉमेडी स्टार के तौर पर है। वे बॉलीवुड में चार दशक से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान, अक्षय कुमार, धर्मेंद्र, गोविंदा, कादर खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। हाल ही में जॉनी ने इन अभिनेताओं के साथ अपने काम करने का अनुभव साझा किया। एक साक्षात्कार में जॉनी ने धर्मेंद्र को रियल मैन बताया तो वहीं गोविंदा को अपना पसंदीदा स्टार।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए जॉनी ने कहा, 'धरम पाजी बहुत साहसी हैं, जो अंदर से हैं वैसे ही वे बाहर से भी हैं। वो किसी से डरते नहीं है। धरज पाजी बहुत अच्छे इंसान हैं, बिलकुल जमीन से जुड़े हुए। अगर उनका सिर फिर गया ना तो वो कुछ नहीं देखते सीधा दे डालते हैं, क्योंकि वो जाट है'।
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए जॉनी ने बताया, 'मुझे एक शख्स ने उनका एक किस्सा सुनाया। एक बार वे एक लिफ्ट में जा रहे थे, उसमें एक बंदा और था। उसने कहा धर्मेंद्र है क्या? मुझे तो यकीन नहीं आ रहा। धरम पाजी ने कुछ नहीं किया और एक दिया उसको रख के और बोले अब यकीन आया? और लिफ्ट से चले गए। एक धरम पाजी हैं और एक विनोद खन्ना। ये लोग डेरिंग बाज थे। कभी डरते नहीं थे, लेकिन बाद में उनको कोर्ट आना-जाना पड़ा। फिर उनको लगे ये क्या परेशानी पाल ली है मैंने'।
Bigg Boss 17: ईशा मालवीय से अब भी बेइंतहा मोहब्बत करते हैं अभिषेक कुमार? नोट साझा कर झलका दर्द

4 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी ने आगे बताया कि वे हाल ही में धर्मेद्र से मिले थे। जॉन ने कहा, 'मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने फूल और पत्थर 15 बार देखी है'। इस दौरान जॉनी ने गोविंदा को अपने पसंदीदा अभिनेता बताया। जॉनी ने कहा, 'कभी-कभी मिलते हैं हमलोग। मेरा फेवरेट है गोविंदा। 1985 में हमने लव 86 में काम किया था। हमने साथ में अच्छा काम किया। मैने अपना ज्यादा काम, गोविंदा के साथ एन्जॉय किया।
Ranbir Kapoor: मुकेश अंबानी को अपना आदर्श मानते हैं रणबीर कपूर, एनिमल स्टार को उद्योगपति ने दी थी यह सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जॉनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म 'ये रिश्ता ना टूटे' में एक छोटी सी भूमिका से की थी। उन्होंने अपने करियर में सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें तेजाब, खिलाड़ी, बाजीगर, करण अर्जुन, राजा हिंदुस्तानी, बॉस, एंटरटेनमेंट, हाउसफुल 4  जैसे कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। जॉनी इस साल 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे।
Kuch Khattaa Ho Jaay Review: सिंगर का सिनेमा में एक्टर हो पाना इतना मीठा भी नहीं, तो चलो कुछ खट्टा हो ही जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें