फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZHZB: एक साल इंतजार के बाद भी 'जरा हटके जरा बचके' को नहीं मिला ओटीटी खरीदार, अब जियो सिनेमा ने लिया यह फैसला

Sun, 12 May 2024 11:46 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल और सारा अली खान की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जी स्टूडियोज की 'जरा हटके जरा बचके' लक्ष्मण उतेकर के जरिए निर्देशित है। आज के समय में फिल्म रिलीज होने के दो या तीन महीने बाद ही ओटीटी पर दस्तक दे देती है, लेकिन 'जरा हटके जरा बचके' अपनी रिलीज के एक साल बाद ओटीटी पर आएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आखिरकार 'फिल्म' को ओटीटी पर रिलीज होने में इतना लंबा समय क्यों लगा? यह सवाल उठना लाजमी है। सभी बातों पर गौर फरमाने से पहले यह जान लीजिए कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफार्म पर किस दिन रिलीज हो रही है? यह फिल्म 17 मई को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून 2023 को रिलीज हुई थी और अब यह लगभग एक साल बाद जियो सिनेमा पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म को ओटीटी पर आने में एक साल इसलिए लग गया, क्योंकि फिल्म को कोई बाहरी ओटीटी खरीदार नहीं मिला, जो इसके राइट्स खरीदे और ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार हो।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर शेयर किया बेटी मालती का क्यूट वीडियो, पति निक के साथ हुईं कोजी
विज्ञापन

3 of 5
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आखिरकार एक साल इंतजार करने के बाद जियो स्टूडियोज ने फिल्म को अपने ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला किया। निर्माताओं के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके पीछे की छिपी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की गणित समझने लायक है। दर्शकों को दिखाने और फिल्म को हिट साबित करने के लिए ही कलेक्शन का अच्छा आंकड़ा पेश किया गया, लेकिन यह नहीं बताया गया कि असल में इसकी पीछे की लागत निर्माताओं की ही है।
Allu Arjun: लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरे अल्लू अर्जुन को झटका, पुलिस ने इसलिए दर्ज कर लिया आपराधिक मामला

4 of 5
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, यह पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपना कलेक्शन बढ़ाने के लिए बाय वन गेट वन फ्री टिकट ऑफर शुरू किया था। इसका मतलब है कि निर्माताओं द्वारा सिनेमा मालिकों को मुफ्त टिकट का पैसा प्रदान किया जा रहा है, इस प्रकार इसका बॉक्स ऑफिस संग्रह बढ़ गया है और निर्माताओं द्वारा खर्च किए गए पैसे से जुड़ गया है। ऐसे में देखा जाए तो जो भी कलेक्शन दिखा, असल में उसमें से ज्यादा निर्माताओं का ही खर्च किया हुआ पैसा था।
Chhaava: विक्की कौशल ने पूरी की 'छावा' की शूटिंग, भावुक नोट साझा कर खोला फिल्म से जुड़ीं यादों का पिटारा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को रिलीज करने के बाद निर्माता सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स बेचकर मुनाफा कमाते हैं। हालांकि, फिल्म के कलेक्शन को बढ़ाने के लिए अपनाई गई बाय वन गेट वन फ्री टिकट ऑफर पर निर्माताओं का ही पैसा लगा और अब उन्हें कोई दूसरा ओटीटी खरीददार भी नहीं मिला, ऐसे में उन्हें अपने ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर फिल्म रिलीज करनी पड़ रही है।
Mothers Day: मां का किरदार निभाकर 'अमर' हुईं ये अभिनेत्रियां, अभिनय में ऐसी उतरीं, देखकर आ जाए आंखों में आंसूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें