फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer X Review: सोशल मीडिया पर भूल भुलैया 3 का ट्रेलर वायरल, पढ़ने को मिले मजेदार रिव्यूज

Wed, 09 Oct 2024 09:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसे आज बुधवार 9 अक्तूबर को जयपुर में एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक सांसे थामकर इंतजार कर रहे थे। धांसू टीजर के बाद तो ट्रेलर से और भी उम्मीदें बंध गईं। अब जब ट्रेलर आ चुका है तो इंटरनेट पर नेटिजन्स ने प्रतिक्रिया भी दर्ज कराना शुरू कर दी है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर कुल 3 मिनट और 50 सेकंड का है। इसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन के अलावा माधुरी दीक्षित को भी दिखाया गया है। ट्रेलर नेटिजन्स पर जादू नहीं कर पाया है। लोगों का कहना है कि इसे देखकर न तो उन्हें डर ही लगा और न ही हंसी आई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : वीडियो ग्रैब
माधुरी दीक्षित को भी इस बार ट्रेलर में मंजुलिका के रूप में दिखाया गया है। वहीं, विद्या बालन ने भी मंजुलिका के रूप में वापसी की है। दर्शकों को हॉरर का डोज देने के लिए इस फिल्म में दो चुड़ैल रखी गई हैं। लेकिन, ट्रेलर में यह प्रयोग लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। कुछ यूजर्स फिल्म 'भूल भुलैया' से अक्षय कुमार का एक सीन साझा कर लिख रहे हैं कि 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर से अच्छा तो यह अकेला सीन ही है।
 
 

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ यूजर्स ट्रेलर की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर प्रभावित करने वाला है। विजुअल्स कमाल के हैं। हालांकि, ट्रेलर में विद्या बालन का अंदाज इकलौता नेगेटिव एंगल है'।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित के फैंस इस ट्रेलर को देखने के बाद सबसे ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं और लिख रहे हैं, 'माधुरी दीक्षित को ऐसी भूमिका में देखने का इंतजार है, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें