फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jigra Box Office Collection Day 12: आलिया के ‘जिगरा’ में नहीं बचा दम, लाखों में सिमट गई कमाई, जानें कारोबार

Tue, 22 Oct 2024 09:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिगरा-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वासन बाला निर्देशित आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती दिख रही है। फिल्म ओपनिंग डे से ही दर्शकों के लिए तरसी है। ‘जिगरा’ की नाकामयाबी के चलते आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू को भी झटका लगा है। फिल्म को रिलीज हुए आज 12 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है। हाल ही में फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी निर्देशक वासन बाला ने अपने ऊपर ली है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘जिगरा’ पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी चोरी का आरोप लगाया है। कहीं ना कहीं फिल्म के प्रदर्शन पर भी इस आरोप का प्रभाव जरूर पड़ा है। हालांकि, ओपनिंग डे पर महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन जिगरा ने किया और रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में दर्शक ना मिल पाने की वजह से शो भी रद्द कर दिए गए। 
Gandi Baat: पोक्सो मामले में बढ़ीं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, इस दिन होगी मुंबई पुलिस के सामने पेशी

 
विज्ञापन

3 of 5
'जिगरा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने दूसरे दिन छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये जोड़ें। चौथे दिन ‘जिगरा’ की कमाई में 70 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इस दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ 65 लाख की कमाई की। पांचवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

 

4 of 5
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
छठे दिन फिल्म ने एक करोड़ 35 लाख रुपये बटोरें। फिल्म ने सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया। अपनी ढीली कमाई के चलते यह पहले सप्ताह में केवल 22.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई। आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से बटोरें, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये जोड़ें, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर भी हालात कुछ अच्छे नहीं रहे और इसने टिकट खिड़की से 1.9 करोड़ रुपये कमाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
ग्यारहवें दिन फिल्म सिमट कर लाखों के आंकड़े पर आ गई। इस दिन ‘जिगरा’ ने 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से 60 लाख रुपये कमाए। वहीं, 12वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो अब तक इसने 42 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस से कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की अब तक की कुल कमाई 28.22 करोड़ रुपये हो गई है।
Yash: 'रामायण' को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी, बतौर अभिनेता रावण के किरदार को बताया आकर्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें