आलिया भट्ट हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने लगातार अपनी शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता है। 'हाईवे','राजी','गंगूबाई काठियावाड़ी' आदि कई फिल्मों से उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। इन दिनों आलिया अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान वह कई इंटरव्यू दे रही हैं। इस बीच एल्योरा मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर बात की है।