फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' का संघर्ष जारी, 'गोट' अभी भी 250 करोड़ से दूर, जानें कुल कमाई

Fri, 20 Sep 2024 08:00 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

400 करोड़ रुपये के मोटे बजट के साथ बनी दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' अभी अपने बजट को भी पूरा नहीं कर पाई है। वहीं, करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'द बकिंघम मर्डर्स' भी टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है। एक महीने से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी 'स्त्री 2' दर्शकों को खींच पा रही है। आइए जानते हैं कि इन तीनों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
 
विज्ञापन
1 of 5
द बकिंघम मर्डर्स, गोट और स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan/@actorvijay/@shraddhakapoor
400 करोड़ रुपये के मोटे बजट के साथ बनी दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' अभी अपने बजट को भी पूरा नहीं कर पाई है। वहीं, करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'द बकिंघम मर्डर्स' भी टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है। एक महीने से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी 'स्त्री 2' दर्शकों को खींच पा रही है। आइए जानते हैं कि इन तीनों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 1.95 करोड़ और तीसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली और तब से हर दिन इसका संघर्ष और भी ज्यादा बढ़ गया। पांचवें दिन फिल्म ने 0.75 करोड़ और छठे दिन 0.5 करोड़ का कलेक्शन किया। सातवें दिन के शुरूआती आंकड़े के मुताबिक, फिल्म ने 0.23 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 7.53 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरूआत की थी। दूसरे दिन इसने 25.5 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये,  चौथे दिन 34.2 करोड़ और पांचवे दिन 14.75 करोड़ रुपये कमाए थे। पांचवे दिन के बाद इसकी कमाई में गिरावट शुरू हो गई थी।

4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने छठे दिन 11 करोड़, सातवें दिन 8.5 करोड़, आठवें और नौवें दिन 6.75 करोड़, 10वें और 11वें दिन कमाई बढ़ी और इसने क्रमश: 13.5 करोड़ और 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12वें दिन 6.35 करोड़, 13वें दिन सात करोड़, 14वें दिन 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 15वें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े के अनुसार, फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 231.95 करोड़ रुपये की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में आए 36 दिन हो चुके हैं। शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 36वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कलेक्शन 564 करोड़ रुपये हो गया है। स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर,  राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने अभिनय किया है। 

Mahesh Bhatt: शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर हैं महेश भट्ट, आज मना रहे हैं 76वां जन्मदिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें