जयासुधा और जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हुआ यूं कि जयासुधा अभिनेत्री जयाप्रदा के साथ टॉक शो अनस्टॉपेबल विथ एनबीके पर पहुंची, जिसे नंदमुरी बालकृष्ण होस्ट कर रहे है। उन्होंने कहा, "कंगना रणौत जैसी हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियां जिन्हे केवल दस फिल्में कर के पद्मश्री पुरस्कार दिया जा रहा है। वहीं, कितने लोग हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई पहचान कोई सम्मान नहीं दिया गया, खासकर के दक्षिण भारत के कलाकारों को। मुझे कंगना को पद्मश्री मिलने से कोई तकलीफ नहीं है। वह बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। फिर भी उन्हें सिर्फ दस फिल्में कर के पद्मश्री दिया गया और यहां हम वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन मुझे सरकार की तरफ से कोई सम्मान नहीं मिला।"