फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण पर बनी ये फिल्में कर देंगी भावविभोर, इन्हें देख जन्माष्टमी को बनाएं और भी खास

Sat, 24 Aug 2024 07:07 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भगवान कृष्ण पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश हैं, जहां जन्म से लेकर मृत्यु तक को उत्सव की तरह मनाया जाता है। अपनी संस्कृति और परंपरा का लोग सदियों से निर्वाह करते चले आ रहे हैं। भारत भूमि के लोग अपने त्यौहारों से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, इसलिए छोटे से लेकर बड़े त्योहारों को यहां बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारतीय त्योहारों की सूची में श्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रमुख है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के भक्त श्रद्धा भाव से इस दिन रात भर जागरण कर अपने नन्हें नटवरलाल का जन्मोत्सव मनाते हैं। कृष्ण की लीलाएं सारे जगत में विख्यात हैं। बता दें कि श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। इस वर्ष यह त्यौहार 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हम उन फिल्मों के बारे में जानेंगे, जो भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
श्री कृष्ण जन्म - फोटो : सोशल मीडिया
श्री कृष्ण जन्म
पौराणिक कथाएं सिनेमा की हमेशा से पसंद रही हैं। इसका कारण हैं लोगों का इससे भावनात्मक रूप से जुड़ाव। इसलिए, हिंदी सिनेमा में इस विषय पर ढेर सारी फिल्में बनीं। उनमें से भगवान कृष्ण पर भी कई फिल्में बनाई गईं। भगवान कृष्ण फिल्म बनने की शुरुआत दादा साहेब फाल्के के समय में हुई। ‘श्री कृष्ण जन्म’ का निर्देशन दादा साहेब फाल्के ने किया है। यह 1918 में आई थी। यह एक साइलेंट फिल्म थी। हालांकि, इस फिल्म का आखिरी एपिसोड ही है। इस फिल्म में दादा साहेब फाल्के की बेटी मंदाकिनी ने कृष्ण की भूमिका निभाई है। 
Ravi Teja: सर्जरी के बाद रवि तेजा को मिली अस्पताल से छुट्टी, मास महाराजा ने पोस्ट कर साझा किया हेल्थ अपडेट

 
विज्ञापन

3 of 6
कृष्ण अर्जुन युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण अर्जुन युद्ध
इसके बाद साल 1934 में ‘कृष्ण अर्जुन युद्ध’, 1947 में ‘कृष्ण-सुदामा’, 1949 में ‘कृष्ण रूक्मणि’ आई। ये सिलसिला तब से लेकर अब तक चलता ही आ रहा है। श्री कृष्ण या उनसे प्रेरित फिल्में बनाई जा रही हैं।
 

4 of 6
कृष्ण सुदामा - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण सुदामा
साल 1933 में जयंत देसाई की कृष्ण सुदामा दर्शकों के बीच आई। इस फिल्म में भगवान कृष्ण और सुदामा की गहरी दोस्ती को केंद्र में रखा गया था। फिल्म में केकी अदजानिया, राम आप्टे और एम भगवानदास ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
श्री कृष्ण लीला - फोटो : सोशल मीडिया
श्री कृष्ण लीला
‘श्री कृष्ण लीला’ भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित यह फिल्म  साल 1971 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भगवान कृष्ण कंस के भेजे राक्षसों से लड़ते हुए दिखाई देते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्री कृष्णार्जुन युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
श्री कृष्णार्जुन युद्ध
साल 1971 में भगवान कृष्ण पर आधारित एक फिल्म रिलीज होती है, जिसमें अर्जुन और हनुमान जी के बीच युद्ध को दिखाया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन बाबूभाई मिस्त्री ने किया था।
शिल्पा शेट्टी ने सादगी भरे अंदाज से जीता फैंस का दिल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें