फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: फिल्मों में डबल रोल का धमाका कर चुके हैं ये साउथ सितारे, अब विजय देवरकोंडा भी मैदान में उतरे

Sat, 24 Aug 2024 04:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रजनीकांत, प्रभास, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajinikanth, @actorprabhas, @thedeverakonda
साउथ सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती हैं। इस साल भी कई साउथ सितारों की धमाकेदार फिल्में कतार में लगी हुई हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा को लेकर दिलचस्प खबर आई कि वे अपनी आगामी फिल्म 'वीडी14' में डबल रोल में नजर आएंगे। इसके बाद से अभिनेता के प्रशंसक काफी खुश हैं। हालांकि, विजय से पहले भी कई साउथ सितारे दोहरी भूमिका अदा कर चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन साउथ सितारों के बारे में, जिन्होंने डबल रोल निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म का अस्थाई नाम वीडी14 है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें विजय अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में वे डबल रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अभी प्रोडक्शन के शुरुआती चरण में हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में विजय देवरकोंडा पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, इस पर आधिकारिक जानकारी आनी बाकी है।
विज्ञापन

3 of 7
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorvijay
विजय की 68वीं फिल्म का नाम 'गोट' उर्फ 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है। फिल्म के पोस्टर में अभिनेता डबल रोल में नजर आए, जिसमें एक बुजुर्ग का किरदार दिखा तो दूसरा जवान का। फिल्म में अभिनेता पिता-पुत्र की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, विजय इससे पहले भी कई फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्म 'मर्सल' थी जो 2017 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म का निर्देशन विजय के पसंदीदा निर्देशक एटली ने किया था। हालांकि, इस फिल्म में विजय ने डबल रोल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल निभाया था। विजय को अजगिया तमिल मगन, विल्लू, कथ्थी, पुली और बिगिल जैसी फिल्मों में दोहरी भूमिका में भी देखा गया है।

4 of 7
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajinikanth
रजनीकांत
इस लिस्ट में अगला नाम आता है थलाइवा रजनीकांत का। रजनीकांत भी कई फिल्मों में दोहरी भूमिका निभा चुके हैं। इन फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है 'बिल्ला' का, जो 1980 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की आधिकारिक रीमेक थी। इसके अलावा रजनीकांत एंथिरन, अरुणाचलम, मुथु और पोक्किरी राजा फिल्मों में डबल रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
कमल हासन
साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक में अभिनय का लोहा मनवा चुके सुपरस्टार कमल हासन भी कई फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं। वे 2001 में आई फिल्म आलावन्धन में सकारात्मक और नकारात्मक, दोहरी भूमिका में नजर आए। इसके अलावा कमल को कल्याणरमन, इंडियन और मंगम्मा सबाथम जैसी फिल्मों में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा गया।
विज्ञापन

6 of 7
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
सूर्या
डबल रोल निभाने वाले साउथ अभिनेताओं की लिस्ट में अगला नाम सूर्या का है, जिन्होंने साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया है। वैसे तो सूर्या ने अपने करियर में कई फिल्मों में डबल रोल निभाए हैं। इसके अलावा सूर्या पेराझागन, वेल, मात्त्रान, वरणम आयीराम, 7 एयूएम अरिवु और मासु एंगिरा मासिलामणि में भी डबल रोल में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम:@ajithkumar
अजित कुमार
अजित कुमार के करियर की डबल रोल वाली फिल्मों की बात करें तो उनमें सबसे मशहूर और सफल फिल्म बिल्ला है। बिल्ला के अलावा अजित कुमार वाली, सिटीजन, विलेन और वरालारू में भी दोहरी भूमिका में नजर आए हैं और ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें