जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच से जान्हवी अक्सर अपने फैंस के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से अक्सर अपनी जिंदगी की झलक को अपने फैंस के संग साझा करती रहती हैं। जान्हवी ने अपने चेन्नई वाले बंगले की एक झलक को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। आइए आपको बताते हैं जान्हवी के घर में क्या-क्या खास चीजें हैं --