फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: सेल्फी के लिए प्रशंसकों की भीड़ में फंसी जान्हवी, नेटिजन्स बोले- उन्हें सांस लेने की जगह तो दो

Wed, 26 Jun 2024 10:58 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री जान्हवी कपूर कल अपने भाई अर्जुन कपूर के जन्मदिन में शामिल होने के लिए पेरिस से मुंबई लौटी हैं। वे पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के लिए वहां गई थीं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पेरिस ट्रिप की झलकियों को भी अपने फैंस के संग साझा किया था। वहीं कल उन्हें एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने सेल्फी लेने के लिए घर लिया। उस दौरान जान्हवी काफी परेशान नजर आ रही थीं--

 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म 'मिस्टर और मिसेज माही' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। वहीं आज इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वे एयरपोर्ट पर अपने फैंस के बीच घिरी नजर आ रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर एक पैपराजो द्वारा साझा किए गए वीडियो में जान्हवी कपूर एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ आ रही हैं। उसी दौरान उनके पास कई फैंस आ गए और वे उनके साथ सेल्फी लेने लगे। पहले तो अभिनेत्री ने मना नहीं किया, लेकिन तुरंत ही वहां फैंस की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस दौरान अभिनेत्री काफी असहज हो गईं। 

 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं जान्हवी कपूर जब हवाई अड्डे से बाहर निकल कर अपनी कार की ओर बढ़ने लगी तब भी वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान किसी ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद भी दे दी। जान्हवी ने उन्हें प्यार से जवाब देते हुए कहा, 'आज मेरा जन्मदिन नहीं है'। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। नेटिजन्स ने जान्हवी कपूर के प्रति सुहानभूति व्यक्त किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'वे भी इंसान हैं, उन्हें सांस लेने की जगह तो दो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अभिनेत्री होने का मतलब नहीं है कि आप उन्हें स्पेस ही नहीं दें'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें