फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ila Arun: इला की राजस्थानी सुरलहरियां फिर गूंजेगी पूरी दुनिया में, ध्रुव घाणेकर के नए अलबम की जबर्दस्त चर्चा

Wed, 26 Jun 2024 10:52 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संगीतकार ध्रुव की नई एल्बम 'वॉयेज 2' रिलीज के लिए तैयार है। यह साल 2015 में आई एल्बम 'वॉयेज' का ही विस्तार है, जिसमें दस ट्रैक सुनने को मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
इला अरुण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार ध्रुव घाणेकर का नया अलबम 'वॉयेज 2' रिलीज के लिए तैयार है। यह साल 2015 में आए 'वॉयेज' का ही विस्तार है, जिसमें दस ट्रैक सुनने को मिलेंगे। 'वॉयेज 2' की खास बात है कि यह भारतीय लोक संगीत और दुनिया भर की अलग-अलग संगीत परंपराओं को आपस में जोड़ता है। इसमें बाल्कन संगीत, फंक, रेगे, जैज और ब्राजीलियाई सांबा शामिल हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो 'वॉयेज 2' में श्रोताओं को भारत और दुनियाभर की संगीत शैलियों का मिश्रण सुनने का मिलेगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
ध्रुव घाणेकर  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीत स्थिर नहीं, इसका लगातार विकास हो रहा: ध्रुव घाणेकर

ध्रुव का कहना है कि संगीत स्थिर नहीं है। इसका विकास लगातार हो रहा है। वो बतौर संगीतकार दुनियाभर के संगीत को भारतीय संगीत से जोड़ने को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। 'वॉयेज 2' के जरिए उनकी कोशिश है कि अलग-अलग शैली को खोजकर उन्हें देश के तमाम इलाकों की लोक धुनों के साथ मिलाया जाए। उदाहरण के तौर पर, 'सुप्रभातम' ट्रैक में ड्रम, बास और हिप-हॉप इफेक्ट के साथ संस्कृत भाषा की प्रार्थनाएं सुनाई देंगी। 'नाचो' ट्रैक में, बाल्कन हॉर्न और अफ्रीकी गिटार के साथ इला अरुण की आवाज सुनने को मिलेगी।

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के कायल हुए वीरेंद्र सहवाग, मुरलीकांत पेटकर के लिए कह दी यह बड़ी बात

 
विज्ञापन

3 of 4
इला अरुण - फोटो : इंस्टाग्राम @llaarun
महिलाओं ने गाए सभी 10 गाने

'वॉयज 2' के सभी 10 ट्रैक महिलाओं द्वारा ही गाए गए हैं। इसमें राजस्थानी गायिका इला अरुण ने चार गाने गाए हैं। असम की गायिका कल्पना पटवारी ने दो गानों में काम किया है। नंदिनी श्रीकर ने 'सुप्रभातम' को गाया है। वो ध्रुव घनेकर के साथ दो दशक से जुड़ी हुई हैं। 'जात्रा' में वैशाली सामंत की सुरीली आवाज सुनने को मिलेगी।

Vinod Rawat: फूड चेन कंपनी में फ्लोर मैनेजर थे विनोद रावत, एक फिल्म में बिना सीन किए मिल गए थे 1,110 रुपये

 
विज्ञापन

4 of 4
मोहिनी डे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन कलाकारों ने भी किया काम

'वॉयेज 2' में ड्रमर गीनो बैंक्स, पर्क्युशनिस्ट तौफीक कुरैशी, बास गिटारिस्ट टिम लेफेब्रे और मोहिनी डे ने भी काम किया है। इसमें काम करने वाले कई कलाकार ऐसे हैं, जिनके साथ घनेकर पहले भी काम कर चुके हैं। 'वॉयेज 2' को 27 जून, 2024 को वाह वाह रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया जाएगा। अलबम टूर का एलान होना अभी बाकी है। इसके गीतों को दुनिया भर में सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकेगा।

MTV News: एमटीवी की इस वेबसाइट पर मंडराया गंभीर संकट, लापता हो गई दो दशक से ज्यादा समय की मनोरंजन सामग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें