हिंदी सिनेमा के डांसिंग स्टार के रूप में ऋतिक रोशन की लोकप्रियता सबको पता है। उधर, साउथ सिनेमा में जूनियर एनटीआर जब कैमरे के सामने थिरकते हैं तो लोग उनके स्टेप्स पर मोहित हो ही जाते हैं। इन दोनों के बीच एक डांस मुकाबला फिल्म ‘वॉर 2’ में होने वाला है। निर्देशक अयान मुकर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग के लिए जूनियर एनटीआर मुंबई पहुंच चुके हैं।