फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawarchi Remake: फ्लोर पर आई राजेश खन्ना की 'बावर्ची' की रीमेक, अनुश्री मेहता ने फिल्म को लेकर कही ये बात

Wed, 20 Mar 2024 06:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

1972 में आई इस फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने निर्देशित किया था। वहीं, अब अनुश्री मेहता अपने अंदाज में पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनुश्री मेहता - फोटो : social media
'मिसेज अंडरकवर' का निर्देशन करने वालीं अनुश्री मेहता एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वे सुपरस्टार राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अभिनीत फिल्म 'बावर्ची' का रीमेक बना रही हैं। ये फिल्म अब फ्लोर पर आ गई है।  
विज्ञापन

2 of 5
बावर्ची - फोटो : अमर उजाला
1972 में आई इस फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने निर्देशित किया था। वहीं, अब अनुश्री मेहता अपने अंदाज में पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म निर्देशक तपन सिन्हा की 1966 में आई बंगाली फिल्म 'गाल्पा होलेओ सात्यी' की रीमेक थी। अनुश्री मेहता ने राधिका आप्टे अभिनीत फिल्म मिसेज अंडरकवर के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुश्री मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
अनुश्री मेहता ने एक बातचीत में कहा, 'मैं उस स्तर पर हूं, जहां मैं अब अभिनेताओं से बात करना चाहती हूं और इसे आगे बढ़ाना चाहती हूं। फिल्म का निर्माण जादूगर फिल्म्स और समीर राज सिप्पी प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। मैंने इसे 2023 में देखा था। मैं व्यावहारिक रूप से उस फिल्म को देखकर बड़ी हुई हूं। मैंने इसे कई बार देखा है। मैं पुरानी फिल्में बार-बार देखती रहती हूं, क्योंकि उस समय के फिल्म निर्माता बहुत प्रेरणादायक होते थे।'

4 of 5
बावर्ची - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, 'मैं मनमोहन देसाई और हृषिकेश मुखर्जी की फैन हूं। मुझे अमर अकबर एंथोनी, मिस्टर इंडिया, चुपके चुपके और खासतौर पर बावर्ची पसंद है। इन फिल्मों से मुझे काफी सीख मिली है, जो इन फिल्म निर्माताओं के पास बहुत अच्छी तरह से किया गया दृढ़ विश्वास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'बावर्ची' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हृषिकेश मुखर्जी की 1972 में आई यह फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा थी। इस फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना, जया बच्चन और असरानी सहित अन्य दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म का रीमेक बनाने के लिए जादूगर फिल्म्स और समीर राज सिप्पी प्रोडक्शंस के बीच तीन-फिल्म सहयोग में से यह पहली फिल्म होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें