फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Femina awards 2024: 'फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024' अवॉर्ड नाइट में लगा सितारों का मेला, माधुरी ने लूटी महफिल

Wed, 20 Mar 2024 05:39 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
'फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024' अवॉर्ड नाईट का आयोजन मंगलवार शाम मुंबई में किया गया। यह पुरस्कार उन भारतीय को दिया जाता है जो किसी न किसी तरह से देशहित के लिए कुछ कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस मौके पर बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारे नजर आए और किसके हिस्से में 'फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024' की ट्रॉफी आई...
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 'फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024' में पहुंचीं। माधुरी बॉल-गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों का हाई बन बनाया हुआ था। वहीं माधुरी दीक्षित को 'सेंसेशनल सुपर स्टार' की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा को 'फैशन विजनरी' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं तमन्ना भाटिया को 'स्टार इन द स्पॉट-लाइट' के लिए 'फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024' की ट्रॉफी मिली। इस मौके पर तमन्ना बेहद खुश नजर आईं। 

4 of 5
फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता बॉबी देओल को 'मोस्ट लव्ड स्टार' की ट्रॉफी मिली और कार्तिक आर्यन को 'स्टैंड आउट परफॉर्मर ऑफ द ईयर' के लिए 'फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024' की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
'फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2024' में टाइगर श्रॉफ को 'युथ आइकन' की ट्रॉफी मिली। साथ ही साथ अनन्या पांडे को 'स्टैंड आउट परफॉर्मर ऑफ द ईयर फीमेल' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें