हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम: @yoyohoneysingh
दरअसल, हनी सिंह ने 2006 की फिल्म ओमकारा के दिग्गज गीतकार गुलजार के गाने बीड़ी को महिला विरोधी कहा। हाल ही में गायक-रैपर ने अपने गीतों को अक्सर आपत्तिजनक और महिला विरोधी कहे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अपने गानों के बोलों पर सवाल उठाए जाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने 'बीड़ी' गाने के बोल का जिक्र किया और कहा, 'मैं ऐसा नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे इसका जवाब देना चाहिए। गुलजार साहब ने लिखा है, 'बीड़ी जलइले जिगर से पिया, जिगर में बड़ी आग है', जिगर कहां होता है औरत का? यह मेरे लिए स्त्री विरोधी है।'