फिल्म ‘शी सेड’
- फोटो : यूट्यूब
वहीं, फिल्म में जोडी कैंटॉर का किरदार निभा रही जोए कजान कहती हैं, ‘मुझे लगा कि जोडी और मेगन की साझेदारी इस कहानी का वह सबसे महत्वपूर्ण पहलू है, जो हम फिल्म के जरिये बताना चाहते हैं। ये कुछ ऐसा है जो सिनेमा के परदे पर बिरले ही देखने को मिलता है। ये बहुत कम होता है कि आपको एक ऐसी महिला का किरदार करने को मिले और आपको परदे पर किसी दूसरी हीरोइन के साथ ऐसी जोड़ी बनाने का मौका मिले। इन दोनों पत्रकारों के बीच की सहजीविता और एक दूसरे के सहारे चलकर, एक दूसरी की मेधा, एक दूसरे की सत्यनिष्ठा और एक दूसरे की धुन की संगत बनकर जो हासिल किया वह बहुत ही प्रेरणादायक है।’