इटर्नल्स
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अब तक इस फिल्म के बारे में जो जानकारी सामने आ चुकी है उसके मुताबिक मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म ‘इटर्नल्स’ में जेम्मा चेन, रिचर्ड मैडेन, कुमैल नानजियानी, लिया मैकहग, ब्रायन टायरी हेनरी, लॉरेन रिडलॉफ, बैरी केओघन, डॉन ली, किट हरिंगटन के साथ सलमा हायेक और अकादमी पुरस्कार विजेता एंजेलिना जॉली प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए इस साल के ऑस्कर्स में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीतने वाली क्लो झाओ ने इसका निर्देशन किया है।