फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Taliban Movies: ये हैं तालिबान पर बेस्ड अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्में, नहीं देखी तो एक बार जरूर देखिए

Wed, 18 Aug 2021 02:28 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
टॉप तालिबान मूवीज - फोटो : Social media
तालिबान की हुकूमत ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आने वाला दौर अफगानिस्तान और पूरे विश्व के लिए काफी खतरनाक होने वाला है। आज के इस आधुनिक दौर में जहां दुनिया मंगल पर पहली महिला को उतारने की योजना बना रही है। वहीं उसी दुनिया के बीच एक ऐसा हिस्सा भी है जो महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर बंदिश लगा रहा है। आने वाले दौर में अफगानिस्तान का भविष्य काफी जर्जर होता दिख रहा है। बीते कुछ दशक में अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जिन्हें जरूर देखा जाना चाहिए। ये फिल्में सिनेमेटोग्राफी, डायरेक्शन और निर्देशन हर एक लिहाज से काफी बढ़िया है। यही एक बड़ी वजह रही, जिसके चलते रिलीज होने के बाद इन फिल्मों को खूब सफलता मिली। इन फिल्मों को देश दुनिया में काफी पसंद भी किया गया। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अफगानिस्तान और तालिबान पर बेस्ड बेहतरीन फिल्मों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 8
12 स्ट्रॉन्ग - फोटो : Social media

12 स्ट्रॉन्ग

तालिबान ने अफगानिस्तान में अपनी सत्ता स्थापित कर ली है। इस कारण कई विशेषज्ञों द्वारा अनुमान ये लगाया जा रहा है कि आने वाले लंबे समय तक इस देश में ग्रह युद्ध की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में ये मूवी हमें उसी तालिबान की पुरानी कहानी को याद दिलाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि 9/11 हमले के बाद अमेरिका किस तरह अफगानिस्तान में अपनी सैन्य टुकड़ियों को उतारकर तालिबान के प्रमुख अड्डों पर हमला करता है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा आपको इसमें माइकल शैनन और माइकल पेने भी देखने को मिलेंगे। ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर बेस्ड है।

विज्ञापन

3 of 8
लोन सर्वाइवर - फोटो : Social media

लोन सर्वाइवर

साल 2013 में आई इस फिल्म में जून 2005 की एक घटना को दिखाया गया है, जहां पर अमेरिकी सेना की एक टीम तालिबान के कुख्यात नेता अहमद शाह को पकड़ने के लिए जाती है। आगे जो होता है उसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस फिल्म में मार्क वाह्ल्बर्ग मुख्य भूमिका में हैं।

4 of 8
द आउटपोस्ट - फोटो : Social media

द आउटपोस्ट

ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। मूवी में दिखाया गया है कि अफगानिस्तान में स्थित अमेरिका के एक सैन्य ठिकाने पर तालिबान के कई आतंकवादी अचानक से हमला बोल देते हैं। इस दौरान एक अमेरिकी सेना की छोटी से टीम कई सारे तालिबानी आतंकियों से लड़ती है। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
जीरो डार्क थर्टी - फोटो : Social media

जीरो डार्क थर्टी

साल 2012 में आई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की तहकीकात से लेकर उसकी मृत्यु तक की कहानी को दिखाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
रेस्ट्रेपो - फोटो : Social media

रेस्ट्रेपो

टिम हेथरिंगटन द्वारा निर्देशित ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई। फिल्म में अफगान युद्ध के दौरान अमेरिकी सोल्जर के वॉर एक्सपीरियंस को बहुत ही करीब से दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में इस चीज को बताती हैै अमेरिका अफगानिस्तान में वही गलती कर रहा है, जो उसने वियतनाम में की थी। 
विज्ञापन

7 of 8
रैम्बो - फोटो : Social media

रैम्बो

ये फिल्म हमें अफगानिस्तान की पुरानी कहानी को दिखाती है, जब वहां पर सोवियत संघ का आक्रमण हुआ था। फिल्म में हीरो एक मिशन पर निकलता है, जहां उसे सोवियत आर्मी से अपने दोस्त को बचा कर लाना है। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी। फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

8 of 8
द डिक्टेटर - फोटो : Social media

द डिक्टेटर

इस फिल्म में आपको काफी कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म में अलादीन जो कि एक डिक्टेटर बना हुआ है वह अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों को अपने यहां पनाह दे रहा है। वहीं वह एक गुप्त न्यूक्लियर मिशन पर भी काम कर रहा है जिसका मकसद इस्राइल पर हमला करना है। ये सब होता हुआ देख संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद मामले पर दखल देती है और अलादीन को यूएन के हेडक्वार्टर में एड्रेस करने के लिए बुलाती है। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें