आज हम बात करने वाले हैं क्रिस्टोफर नोलन की सबसे शानदार साइंस फिक्शन फिल्मों की। अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप में से कई लोग इस मशहूर निर्देशक को जानते होंगे। साइंस फिक्शन फिल्मों की जो पुरानी परंपरा चलती आ रही थी। उसमें इस डायरेक्टर ने एक नया पुट मिलाया है। अपनी अनोखी सोच और उसे पर्दे पर प्रदर्शित करने की क्षमता कोई इनसे सीखे। क्रिस्टोफर नोलन अपनी फिल्मों में समय के साथ खेलते हैं। उनकी ज्यादातर साइंस फिक्शन फिल्मों (इनसेप्शन, इंटरस्टेलर, टेनेट) में आपको समय का एक अलग पहलू देखने को मिलेगा। टाइम ट्रेवल, टाइम डायलेशन, वर्म होल जैसे सर चकरा देने वाले विषय नोलन की फिल्मों में देखने को मिलता है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते उनकी कई फिल्मों को ऑस्कर भी मिल रखा है। इसी कड़ी में आज हम क्रिस्टोफर नोलन की 4 ऐसी साइंस फिक्शन फिल्मों की बात करने वाले हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा।