मैक्सिकन व अमेरिकन फिल्म अभिनेत्री और निर्माता सलमा हायेक ने कोरोना पर अपने अनुभव को साझा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। तब उन्होंने डॉक्टरों से कहा था कि मैं घर पर रहकर मरना पसंद करूंगी। बता दें कि इस समय कोरोना महामारी देश में तबाही मचा रही है। वहीं पिछले साल शुरू हुए कोरोना ने दुनिया के महाशक्तिशाली देशों में भी तांडव मचाया था। इसकी चपेट में क्या आम और क्या खास सभी लोग आ गए थे। विदेशी सेलेब्स को भी संक्रमण का शिकार होते देखा गया था। ऐसे में लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए थे। वहीं, भारत की बात करें तो यहां भी बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई बड़े सुपरस्टार्स तक वायरस के शिकार हुए। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इसकी शुरुआत पिछले साल सिंगर कनिका कपूर से हुई थी जब वह विदेश से भारत लौटी थीं। तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने चेकअप करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आ गई थी। इसके बाद बॉलीवुड के बिग बी की फैमिली इसकी चपेट में आ गई। लेकिन इस साल तो कोरोना ने सारी हदें पार कर दीं। वहीं, पिछले साल इसकी शिकार हुईं अभिनेत्री सलमा हायेक ने इस साल अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है।