फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाना: एक ट्वीट कर भारत में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ाने वालीं पॉप स्टार इस शख्स को कर रही हैं डेट

Thu, 20 May 2021 05:08 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिहाना, एसैप रॉकी - फोटो : Insatagram- @badgalriri

भारतीय किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आईं बारबेडियन सिंगर व मॉडल रिहाना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इस बार वे किसी आंदोलन या राजनीतिक मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। बताया जा रहा है कि रिहाना बीते कुछ समय से एक रैपर को डेट कर रही हैं। इसको लेकर विदेशी मीडिया में खूब हेडलाइंस बन रही हैं। बता दें कि रिहाना का सुर्खियों से कोई नया नाता नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार अपनी बयानबाजी और हरकतों से लोगों का ध्यान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खींच चुकी हैं। अपने देश और यूएस में ही नहीं बल्कि वे भारतीय राजनीतिक मामलों में भी हस्तक्षेप कर चुकी हैं। भारतीय किसान आंदोलन पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने प्रतिक्रिया देकर माहौल गर्म कर दिया था। रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसके बाद भारतीय सितारों के बीच भी ट्वीट वार जारी हो गया था। इसके कुछ दिन बाद बारबेडियन सिंगर व मॉडल रिहाना ने यूएस में चल रहे एशियन-अमेरिकन सांप्रदायिक आंदोलन में हिस्सा लिया था। इस तरह उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब खबर है कि वे अपने निजी जीवन पर ध्यान देते हुए ब्वॉयफ्रेंड के इश्क में गिरफ्तार हैं।

विज्ञापन

2 of 5
रिहाना, एसैप रॉकी - फोटो : Insatagram- @badgalriri
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से अटकलें सामने आ रही थीं कि पॉप स्टार रिहाना अमेरिकन रैपर एसैप रॉकी को डेट कर ही हैं। अब एसैप रॉकी ने खुद ही प्यार का इजहार सबके सामने कर दिया है। अटकलों को खत्म करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कुबूल लिया कि वो रिहाना को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिहाना, एसैप रॉकी - फोटो : Insatagram- @badgalriri

रैपर एसैप रॉकी ने रिहाना को अपनी जिंदगी का प्यार बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि रिहाना ही वह महिला हैं, जिनसे वह प्यार करते हैं और उनके साथ खुश हैं। साथ ही बताया कि दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। वे बोले कि रिहाना उनके लिए लाखों में एक हैं।

4 of 5
रिहाना, एसैप रॉकी - फोटो : Social media
एसैप रॉकी ने रिहाना के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि जब आप किसी को समझते हैं और प्यार करते हैं तो यह बहुत अहम हो जाता है। वो इंसान आपकी जिंदगी को और बेहतर बनाता है। साथ ही आपके किरदार व व्यक्तित्व में निखार लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिहाना - फोटो : Insatagram- @badgalriri
जानकारी दी कि उनके नए सॉन्ग 'ऑल स्माइल्स' में रिहाना की भी कुछ झलकियां हैं। बता दें कि दिसंबर 2020 से ही दोनों को साथ देखा जा रहा है। उस वक्त रिहाना और एसैप को क्रिसमस ईव के मौके पर स्पॉट किया गया था। फिर इन्हें कई जगहों पर संग जाते देखा गया तो लोगों के बीच दोनों के अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें