फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों में रिहाना ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, फोटो देख रख लेंगे आंखों पर हाथ

Sat, 20 Feb 2021 08:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रिहाना - फोटो : Instagram
इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन उन्हें भारत में जो  लोग नहीं जानते थे वो भी अब जान गए हैं। भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने पर रिहाना सुर्खियों में आ गई थीं। इसके बाद से लगातार रिहाना चर्चा में हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब पॉप सिंगर सुर्खियों में छाई हुई हैं, इससे पहले वह कई बार अपने बोल्ड फोटोशूट के कारण भी चर्चा में आ गई थीं। रिहाना किन तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आईं थीं, वो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 9
रिहाना - फोटो : Twitter
कुछ दिनों पहले रिहाना ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह सेमी न्यूड थीं और उन्होंने गले में भगवान गणेश का पेंडेंट पहना हुआ था। इस फोटोशूट को देखकर लोग भड़क गए थे और लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी। 
विज्ञापन

3 of 9
रिहाना - फोटो : Instagram
खैर, ये पहली बार नहीं था जब रिहाना ने ऐसा फोटोशूट कराया हो। इससे पहले भी उन्होंने ऐसा फोटोशूट कराया था, जिससे देखकर लोग हैरान हो गए थे। रिहाना ने संस्कृत भाषा में गीता के कुछ शब्दों का अपने हिप पर टैटू बनवाया था और इसकी तस्वीरें उन्होंने साझा की थी। जिस पर खूब बवाल हुआ था।

4 of 9
रिहाना - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं रिहाना उस वक्त भी सुर्खियों में आ गई थीं। जब उन्होंने ‘बेस्ट लेग्स’ का खिताब जीतने के बाद अपनी टांगों का 1 मिलियन डॉलर का बीमा करवाया था। 
विज्ञापन

5 of 9
रिहाना - फोटो : Instagram
रिहाना अक्सर न्यूड फोटोशूट भी कराती रहती हैं और अपने फैंस को हैरान कर देती हैं। रिहाना ने एक बार न्यूड फोटोशूट कराया था और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी थी। रिहाना की इन फोटोज को देखकर लोग दंग रह गए थे। 
विज्ञापन

6 of 9
रिहाना - फोटो : Instagram
पॉप सिंगर रिहाना ने एक बार सेमी न्यूड फोटोशूट भी कराया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस फोटोशूट के बाद रिहाना कई दिनों तक सुर्खियों में रहीं थीं।
विज्ञापन

7 of 9
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2007 में ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ एलबम के साथ रिहाना को दुनियाभर अच्छी शोहरत मिली। इसी दौरान उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। सिर्फ 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। 

8 of 9
रिहाना - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। दुनियाभर में रिहाना ने 54 मिलियन एलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक टूर में भी वे आगे रहीं। वह पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
रिहाना
बता दें कि रिहाना ने किसान आंदोलन के समर्थन किया था और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' जिसके बाद से ही रिहाना देशभर में सुर्खियों में छा गई थीं। रिहाना के इस ट्वीट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें