फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायना इंटरव्यू विवाद: 1995 में किया था राजघराने और पति के अफेयर का खुलासा, पढ़ें क्यों मचा था बवाल

Fri, 21 May 2021 03:56 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंटरव्यू देतीं प्रिंसेस डायना - फोटो : Social media

आज से 27 साल पहले 1995 में बीबीसी के एक जूनियर संवाददाता मार्टिन बशीर ने राजकुमारी डायना का इंटरव्यू लिया था, जो अब एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, डायना के भाई अर्ल स्पेंसर ने आरोप लगाया था कि साल 1995 में पत्रकार मार्टिन बशीर ने डायना को इंटरव्यू के लिए राजी करने में बैंक के जाली स्टेटमेंट्स का इस्तेमाल किया था। इसके बाद अर्ल स्पेंसर ने साल 2020 में इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की थी। अब उसकी जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें में कहा गया है कि बशीर ने डायना से मुलाकात के लिए उनके भाई अर्ल स्पेन्सर का भरोसा हासिल जीता था और इसके लिए बशीर ने उन्हें जाली दस्तावेज दिखाए थे। साथ ही बशीर ने अपने मैनजरों से भी ये झूठ कहा था कि उन्होंने किसी को फर्जी दस्तावेज नहीं दिखाए हैं। आज से 27 साल पहले 1995 में हुए इस इंटरव्यू को 2.3 करोड़ लोगों ने देखा था।

विज्ञापन

2 of 6
राजकुमारी डायना - फोटो : Social media

कई साल गुजरने के बाद मार्टिन बशीर ने एक बयान जारी कर उन दस्तावेजों के लिए माफी मांगी है। साथ ही कहा है कि ‘राजकुमारी डायना के इंटरव्यू के लिए वो बेहद गौरवान्वित महसूस करते हैं। इंटरव्यू देने का फैसला राजकुमारी का निजी फैसला था और इसका बैंक के दस्तावेजों से कोई लेना देना नहीं था।’

विज्ञापन

3 of 6
राजकुमारी डायना, राजकुमार चार्ल्स - फोटो : Social media

उस समय प्रसारित हुए इस इंटरव्यू में प्रिंसेस डायना ने राजघराने, अपने पति राजकुमार चार्ल्स के साथ अपनी शादी और राजकुमार के कैमिला पार्कर से रिश्तों पर खुलकर बात की थी। वही कैमिला जो अब डचेज ऑफ कॉर्नवेल होने के साथ ही प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम की सौतेली मां हैं। ये इंटरव्यू बेहद अहम साबित हुआ था। क्योंकि इससे पहले टेलीविजन पर राजपरिवार के किसी सदस्य ने परिवार के बारे में इतनी बातें नहीं की थीं।

4 of 6
बच्चों संग प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स - फोटो : Social media

लेकिन इस साक्षात्कार के प्रसारित होने के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया था। इंटरव्यू के प्रसारित होने के कुछ देर बाद ही महारानी ने राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना को पत्र लिखकर तलाक लेने के लिए कहा था। प्रिंसेस ने राजघराने और अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे कर दिए थे। उन्होंने अपने अफेयर की बात मानते हुए पति चार्ल्स के अफेयर का भी जिक्र किया था।

विज्ञापन

5 of 6
बेटों संग प्रिंसेस डायना - फोटो : Social media

उन्होंने कैमिला पार्कर से राजकुमार चार्ल्स के अफेयर को लेकर खुलासा किया था। साथ ही बताया था कि उनकी शादी में दो नहीं बल्कि तीन लोग हैं। साथ ही उन्होंने इस बात की तरफ भी इशारा किया था कि राजा बनने पर शायद राजकुमार चार्ल्स अपनी जिम्मेदारी संभाल न पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिंसेस डायना - फोटो : Social media
इसके अलावा अपने निजी स्वास्थ्य के बारे में राजकुमारी ने बताया था कि उन्हें बुलिमिया नाम की बीमारी है, जो एक तरह की भावनात्मक समस्या है। इसमें व्यक्ति को अपना वजन घटाने की तेज इच्छा होती है। उसके भाव नियंत्रित नहीं रहते। व्यक्ति को कभी अचानक बहुत ज्यादा खाने की इच्छा होती है तो कभी भूखे रहने की और उल्टियां करने की। बता दें कि 31 अगस्त 1997 को राजकुमारी डायना की एक कार हादसे में मौत हो गई थी। अब इतना वक्त गुजर जाने के बाद एक बार फिर से उनका ये इंटरव्यू चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें