फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की फिल्म का दिखा हॉलीवुड पर असर, इस एनिमेशन फिल्म में दिखेगा समलैंगिक किरदार

Sun, 24 May 2020 05:33 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आउट - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना की रिलीज हुई पिछली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का सबसे बड़ा असर अमेरिका में देखने को मिला है। जब फिल्म के रिलीज होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फिल्म की तारीफ की तो उससे प्रेरणा लेकर एनिमेशन स्टूडियो पिक्सार ने भी अपनी नई फिल्म 'आउट' में एक समलैंगिक किरदार लॉन्च कर दिया है। एनिमेशन फिल्मों की दृष्टि से यह पहला मौका है जब किसी एनिमेशन फिल्म में मुख्य भूमिका में किसी समलैंगिक किरदार को दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन

2 of 5
आउट - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमेशन फिल्मों के मामले में सबसे बड़े एनिमेशन स्टूडियोज में से एक पिक्सार ने अपना पहला मुख्य भूमिका में समलैंगिक किरदार लॉन्च किया है। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'आउट' की रचना की है जिसमें मुख्य किरदार को गे दिखाकर स्टूडियो ने एनिमेशन जॉनर की दुनिया में इतिहास रच दिया है। चूंकि पिक्सार अब डिज्नी के अंतर्गत आता है इसलिए इस शॉर्ट फिल्म का प्रसारण भी डिज्नी के ओटीटी डिज्नी प्लस पर हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
आउट - फोटो : सोशल मीडिया
इस शॉर्ट फिल्म 'आउट' की कहानी ग्रेग नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने समलैंगिकता के राज को अपने माता-पिता से छुपाता है। लगभग नौ मिनट की इस फिल्म में ग्रेग अपने माता-पिता की अनुपस्थिति में खुद से ही बातें करता है और वह कई कोशिशें करता है कि उसका प्रेमी मैनुअल उसके माता-पिता से ना मिलने पाए। डिज्नी प्लस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का एक टीजर लॉन्च किया है जिसमें फिल्म की कुछ झलकियां देखने को मिलती हैं।

4 of 5
डिज्नी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया मुख्य समलैंगिक किरदार सिर्फ पिक्सार के लिए ही नहीं बल्कि डिज्नी के लिए भी पहला एनिमेशन गे किरदार है। हालांकि, स्टूडियो की तरफ से आधिकारिक रूप से जारी की गई फिल्म के बारे में संक्षिप्त जानकारी में कहीं भी समलैंगिक शब्द या फिर ग्रेग की कामुकता को परिभाषित नहीं किया गया है। और ना ही स्टूडियो के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई क्लिप में इसका कोई जिक्र है। इस बात का अंदाजा सिर्फ ग्रेग की बातचीत और उसके प्रेमी के फोटो से लगाव से लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आउट - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमेशन को बच्चों का जॉनर माना जाता है। इसलिए अभी तक किसी भी जाने-माने स्टूडियो ने किसी भी समलैंगिक किरदार को मुख्य रूप से अपनी किसी प्रोजेक्ट में जगह नहीं दी है। पिक्सार भी इन सभी चीजों से अब तक अछूता था। हाल ही में रिलीज हुई उसकी फिल्म 'ऑनवर्ड' में लीना वैथ नाम के किरदार को समलैंगिक दिखाया है। वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार है जिसकी एक प्रेमिका है। हालांकि, वह किरदार छोटा सा है इसलिए इस पर लोगों का ज्यादा ध्यान नहीं जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें