फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19 जैसे जानलेवा वायरस पर बनीं इन हॉलीवुड फिल्मों ने लोगों के छुड़ा दिए थे पसीने

Thu, 08 Apr 2021 05:38 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। भारत में भी कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया है। इसके चलते पूरे विश्व में इस कदर अपना कहर बरपाया कि लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। हॉलीवुड में वायरस पर कई फिल्में बन चुकी हैं। कोरोना वायरस के जैसे ही कई खतरनाक वायरस पर फिल्में भी बन चुकी हैं। जब ये फिल्में पर्दे पर आईं तो इसने दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में।


 
विज्ञापन

2 of 11
आउटब्रेक - फोटो : ट्विटर
आउटब्रेक
वुल्फगैंग पीटरसन के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म आउटब्रेक में बंदरों से फैले वायरस की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अफ्रीकन रेन फॉरेस्ट से लाए गए बंदरों की वजह से फैले वायरस से बचाव के लिए वैज्ञानिक काम करते हैं। इस फिल्म में केविन स्पेसी, मॉर्गन फ्रीमैन, डस्टिन हॉफमैन जैसे स्टार्स ने अभिनय किया है।

 
विज्ञापन

3 of 11
कंटेजियन - फोटो : ट्विटर
कंटेजियन
साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम कंटेजियन है। इसे स्टीवन सोडरबर्ग ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मेट डेमन और ब्रायन क्रैंस्टन जैसे सितारों ने काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में ग्वेनिथ पल्ट्रो, मारिऑन कोटिलार्ड, ब्रेयान क्रेन्सटन, मैट डेमन, लॉरेन्स फिशबर्न, जूड लॉ, केट विंसलेट और जेनिफर ने एक्टिंग की है। यह फिल्म 2009 में फैले स्वाइन फ्लू के वायरस के फैलने पर आधारित थी।
 

 

4 of 11
आई एम लेजेंड - फोटो : सोशल मीडिया
आई एम लेजेंड
साल 2007 में रिलीज फिल्म ‘आई एम लेजेंड’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें एक महामारी का खौफनाक मंजर दिखाया गया है, जिसमें एक वायरस की वजह से दुनिया के ज्यादातर लोग मर चुके हैं। फिल्म का हीरो रॉबर्ट नेविल एक वैज्ञानिक है जो पूरी फिल्म में रेडियो सिग्नल भेजकर दूसरे जिंदा लोगों से संपर्क करने और वायरस का तोड़ बनाने की कोशिश करता रहता है। फिल्म में रॉबर्ट का किरदार एक्टर विल स्मिथ ने निभाया है।
विज्ञापन

5 of 11
12 मंकीज - फोटो : ट्विटर
12 मंकीज
1995 की साइंस फिक्शन फिल्म '12 मंकीज' 1996 में होने वाली एक घातक वायरस की कहानी है जो लगभग पूरी मानवता को मिटा देता है। बारह बंदरों की सेना के रूप में जाना जाने वाला एक समूह वायरस छोड़ता है, तब ब्रैड पिट इन घटनाओं का पता लगाने के लिए जाते हैं।


 
विज्ञापन

6 of 11
ब्लाइंडनेस - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लाइंडनेस
1995 में आई नॉवेल पर आधारित ‘ब्लाइंडनेस’ थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में व्हाइट सिकनेस महामारी को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी भी कई मायनों में कोरोनावायरस से मिलती जुलती है। फिल्म में पहले एक व्यक्ति को अचानक दिखना बंद हो जाता है इसके बाद उसका इलाज कर रहा डॉक्टर भी अपनी आंखें खो देता है। कहानी के अनुसार यह परेशानी दुनियाभर में फैल जाती है। फिल्म में जूलियन मूर और मार्क रफेलो जैसे दिग्गज एक्टर्स लीड रोल में हैं।

 

विज्ञापन

7 of 11
चिल्ड्रन ऑफ मैन - फोटो : सोशल मीडिया

चिल्ड्रन ऑफ मैन
ऑस्कर विजेता डायरेक्टर अल्फॉन्जो कुरोन की फिल्म ‘चिल्ड्रन ऑफ मैन’ में साल 2027 की हालात दिखाए गए थे। इस कहानी के अनुसार 18 साल से अनजान कारणों के चलते दुनिया में कोई भी इंसान प्रजनन नहीं कर पा रहा है। इस कारण से दुनिया में इंसान खत्म होने की कगार पर हैं। फिल्म में क्लाइव ओवन, माइकल कैन अहम भूमिका में हैं। 2007 में फिल्म को तीन कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला था।

 

8 of 11
फ़्लू - फोटो : सोशल मीडिया
फ़्लू
यह दक्षिण कोरियाई फिल्म एक ऐसी महामारी के बारे में बताती है जो H5N1 के घातक तनाव के कारण होती है और 36 घंटे के भीतर अपने पीड़ितों को मार देती है। 

9 of 11
पेनडैमिक - फोटो : सोशल मीडिया
पेनडैमिक
जॉन सूट्स डायरेक्टेड ‘पेनडैमिक’ जॉम्बी वायरस की कहानी है। इलाके में संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा हो गई है। वायरस फैलने के बाद जॉम्बी सड़कों पर घूम रहे हैं और इनसे निपटने के लिए डॉक्टर्स और रेस्क्यू टीम डटी हुई है।

 

10 of 11
थॉ - फोटो : ट्विटर
द थॉ
फिल्म में चार इकोलॉजी रिसर्च छात्रों की कहानी दिखाई गई है। इस रिसर्च के दौरान छात्रों को पता लगता है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पिघलती हुई बर्फ में पैरासाइट भी जमा हुआ है, जो दुनिया में महामारी फैला सकता है। फिल्म में वेल किल्मर ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी।
विज्ञापन

11 of 11
इबोला सिंड्रोम  - फोटो : सोशल मीडिया
इबोला सिंड्रोम 
इस फिल्म में इबोला वायरस से संक्रमित एक अपराधी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये शख्स जानबूझकर तमाम दूसरे लोगों को इस वायरस का शिकार बना देता है। कई लोगों को इस शख्स के पागलपन के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें