फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इन तीन फिल्मों में दिखी थी लादेन के एनकाउंटर की पूरी कहानी, इस फिल्म ने जीता था ऑस्कर

Wed, 02 May 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 5
Osama Bin Laden
अंग्रेजी फिल्मों के शैकीन को यह बताने की जरूरत नहीं कि हॉलीवुड और वॉशिंगटन का नाता कितना गहरा है। जासूसी और देश की सुरक्षा पर आधारित उनकी लगभग हर तीसरी फिल्म में अमेरिकी राष्ट्रपति का किरदार होता है। ऐसे में, जब दुनिया के इस सुपरपावर ने 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन का रातों-रात एनकाउंटर कर दिया, अपना 10 साल पुराना बदला पूरा कर लिया और दुनिया को झटके में हिलाकर रख दिया... तो फिर फिल्म इंडस्ट्री इस प्लॉट को भुनाने से पीछे कैसे रह सकती थी? 

वैसे तो 40 मिनट चले उस ऑपरेशन पर कई फीचर फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज आईं, मगर अलग-अलग फॉर्मैट में रिलीज हुई इन तीन फिल्मों की चर्चा सबसे ज्यादा हुई। इन तीन में से एक तो ऑस्कर की दौड़ में भी शामिल हुई...
 

2 of 5
Zero Dark Thirty
जीरो डार्क थर्टी
कैथरीन बिगलो की इस फिल्म में 9/11 की घटना, इसके बाद लादेन की परेशानी, अमेरिकी एजेंसियों की पड़ताल, टॉर्चर और फिर मास्टरमाइंड के खात्मे को इस तरह पेश किया गया मानो फिल्म को ठीक उसी वक्त शूट किया गया हो, जब ये घटनाएं असलियत में घट रही थीं। फिल्म सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी एजेंट माया (जेसिका चैस्टियन) की कहानी है जो अलकायदा के लीडर को खोज निकालती है। 85वें एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्ट्रेस (जेसिका चैस्टियन ), बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। फिल्म को बेस्ट साउंड एडिटिंग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। 

3 of 5
Seal Team Six
सील टीम सिक्स: द रेड ऑन ओसामा बिन लादेन
साल 2012 में रिलीज हुई इस टेलीविजन फिल्म में पाकिस्तान के एबटाबाद में नेवी सील्स के ऑपरेशन की कहानी को सबसे पहले नैशनल जियोग्राफिक चैनल पर रिलीज किया गया। इस फिल्म के साथ ही फिल्म 'डार्क जीरो थर्टी' को भी रिलीज किया गया। यानी, एक ही प्लॉट पर दो कहानी लोगों के बीच आई, वह भी एक ही वक्त पर। फिल्म 'सील टीम सिक्स' में पेश किए गए तथ्यों को ना तो व्हाइट हाउस ने खारिज किया, ना ही उनकी पुष्टि की। 

4 of 5
Manhunt
मैनहंट: द सर्च फॉर बिन लादेन
यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसमें सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी द्वारा ओसामा बिन लादेन की इंवेस्टिगेशन को साल 1995 से लेकर 2011 में उसके एनकाउंटर तक की घटनाओं को पेश किया गया है। यह फिल्म 1 मई 2013 को यानी लादेन के मारे जाने के दो साल बाद रिलीज की गई। फिल्म में उन तमाम सीआए एनालिस्ट्स  और अधिकारियों के बयान शामिल किए गए जो उस ऑपरेशन से लगभग एक दशक तक जुड़े रहे। फिल्म में कुछ पुराने फुटेज का भी इस्तेमाल हुआ जो वॉशिंगटन डीसी, पाकिस्तान, सऊदी अरब और मीडिल ईस्ट में इंवेस्टिगेशन और ऑपरेशन के दौरान रिकॉर्ड किए गए। 
विज्ञापन

5 of 5
ओसामा बिन लादेन - फोटो : File Pic
अमेरिका ने ऐसा लिया था बदला
2 मई, 2011 को अमेरिका के 23 नेवी सील कमांडो दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों में सवार होकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के करीब सैन्य केंद्र एबटाबाद के एक परिसर में उतरे। अगले 40 मिनट तक वहां गोलीबारी हुई जिसमें ओसामा बिन लादेन और उसके एक वयस्क बेटे समेत पांच लोग मारे गए थे। आधिकारिक रूप से शिनाख्त के लिए लादेन की लाश को हेलिकॉप्टर से अफगानिस्तान ले जाया गया था और शव अरब सागर में डाल दिया गया। 
Next
AU ऐप में पढ़ें